मुंबई , (media saheb.com) बैंकिंग तथा वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के साथ रिलायंस और टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में आज लगातार पाँचवें दिन तेजी रही जिससे बीएसई का सेंसेक्स 47 हजार अंक के करीब पहुँच गया।
सेंसेक्स सुबह की मामूली गिरावट के बाद पूरे दिन हरे निशान में रहा और अंत में 223.88 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,890.34 अंक पर बंद हुआ। दोपहर बाद एक समय यह 46,992.57 अंक की रिकॉर्ड ऊँचाई को छूने में कामयाब रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 58 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ 13,740.70 अंक के नये शिखर पर बंद हुआ।
दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों ने बिकवाली की। बीएसई का मिडकैप 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,864.06 अंक पर और स्मॉलकैप 0.23 फीसदी लुढ़ककर 17,811.30 अंक पर आ गया।
सेंसेक्स की कंपनियों में HDFC का शेयर करीब तीन प्रतिशत चढ़ा। बजाज फाइनेंस में पौने तीन फीसदी और एचडीएफसी बैंक में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। ओएनजीसी और मारुति सुजुकी ने लगभग डेढ़ फीसदी का नुकसान उठाया।
COVID-19 के टीके की उम्मीद में विदेशों में भी शेयर बाजारों में तेजी रही। एशिया में चीन का शंघाई कंपोजिट 1.13 प्रतिशत, हांगकांक का हैंगसेंग 0.82 प्रतिशत और जापान का निक्की 0.18 प्रतिशत की बढ़त में रहा। हालाँकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.05 फीसदी टूट गया। यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.76 फीसदी चढ़ा जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.04 प्रतिशत फिसल गया।(वार्ता) (the states. news)
Thursday, November 5
Breaking News
- 8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों को कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा गणित
- पाकिस्तान में LPG संकट गहराया, 7000 रुपये पहुंची सिलेंडर की कीमत
- धनतेरस 2026 पर खरीदें ये 9 शुभ चीजें, घर में आएगी सुख-समृद्धि!
- चित्रकूट में समाजशिल्पी दंपतियों की भर्ती, 1000 गांवों में करेंगे काम
- 5 नवंबर का राशिफल: गुरुवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, भगवान विष्णु की कृपा से मिलेगा लाभ
- त्यौहारों के मौसम में बांधवगढ़ के वन्यप्राणी भी मना रहे उत्सव
- दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- किसान कल्याण के लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- नर्मदापुरम पुलिस ने सराफा व्यापारी को बेसमेंट में बंद कर आभूषण चोरी करने वाली महिला को 24 घंटे में किया गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा


