मुंबई, (media saheb.com) कल सनी देओल के बेटे करण देओल की लांचिंग फिल्म का पल पल दिल के पास का पहला पोस्टर लांच किया गया। सोशल मीडिया पर आए इस पोस्टर में करण के साथ फिल्म में उनकी हीरोइन शहर बांबा भी नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन खुद सनी देओल ने किया है। सनी देओल इससे पहले दिल्लगी और घायल की सिक्वल का निर्देशन कर चुके हैं, लेकिन दोनों फिल्में बाक्स आफिस पर कुछ करने में नाकाम रहीं। सनी देओल पिछले दो साल से अपने बेटे की लांचिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग कुल्लू मनाली और पंजाब के अलावा मुंबई में हुई है। कहा जा रहा है कि फिल्म का एक शेड्यूल लंदन में होना है। इस फिल्म को इस साल 9 जुलाई को रिलीज किया जाना है।(हि.स.)।
Friday, February 13
Breaking News
- 13 फरवरी राशिफल: आज किन राशियों की बदलेगी किस्मत? जानें बड़ा अपडेट
- शराब घोटाला केस में बड़ा मोड़: केजरीवाल–सिसोदिया पर आरोप तय होंगे या नहीं, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
- इमरान खान की 85% आंखों की रोशनी गई! हेल्थ अपडेट से पाकिस्तान में मचा बवाल, CJP ने लिया संज्ञान
- यूपी पंचायत चुनाव पर ब्रेक, OBC आयोग की रिपोर्ट तक इंतजार, हाईकोर्ट में योगी सरकार का बड़ा बयान
- भारत ने रचा इतिहास: विश्व कप में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर, चौथी बार 200+ पार
- अमेरिका की सख्त चेतावनी: पेरू को चीन के ‘सस्ते कर्ज़’ से सावधान रहने की सलाह, छिपा है बड़ा खतरा
- 9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार
- पाक खिलाड़ियों की विदेशी जमीन पर किरकिरी! होटल बिल न चुकाने पर सड़क पर भटकते रहे घंटों
- जिले के अंतिम छोर बोड़ेगाँव पहुँचा ‘सर्विस ऑन व्हील्स’ सेवा रथ, 137 हितग्राहियों को मिला लाभ
- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी शुभकामनाएं, उन्नत डेयरी मॉडल अपनाने का आह्वान

