मुंबई (mediasaheb.com) बॉलीवुड के जाने माने चरित्र अभिनेता शक्ति कपूर ने लॉकडाउन #lockdown के बीच अपने घर-परिवार से दूर फंसे प्रवासी मजदूरों की परेशानी को देखते हुए एक भावुक गाना गाया है।
कोरोना वायरस ( COVID 19) के खतरे के चलते देशभर में लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर प्रवासी कामगारों पर पड़ा है।शक्ति ने इन मजदूरों की परेशानी पर एक भावुक गाना गया है।
शक्ति के इस गाने के बोल हैं ‘मुझे घर है जाना‘ शक्ति ने इस गाने का पूरा मुखड़ा गया। उन्होंने गाते हुए कहा कि ‘आया तो था धन कमाने लेकिन इस शहर में मुझे दुख ही दुख मिले अब मुझे इस शहर में नहीं है रहना मुझे घर है जाना’
गाने के अंत में वे कहते हैं कि सरकार से मेरी गुजारिश है कि मुझे घर है जाना।
शक्ति ने सरकार से कहा कि किसी भी तरह से इनका पैदल जाना बंद करवाइए। इनको खाना दीजिए जिससे ये सुकून से सो सकें। उन्होंने कहा कि ये लोग घर पहुंचने के चक्कर में जान दे रहे हैं , हम सब लोग इन्हें समझाएंगे लेकिन अभी इनको आप खाना दीजिए।रहने की जगह दीजिए।अमीर लोगों को तो दो वक्त की रोटी आसानी से मिल रही है रहने का ठिकाना है लेकिन इनका क्या। शक्ति कपूर फिर कहते हैं कि मुझे घर जाना है, मुझे घर जाना है।(वार्ता)
Monday, September 21
Breaking News
- जन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ यादव
- नई पीढ़ी में देशभक्ति और आत्मविश्वास बढ़ाना ही सेवा संकल्प का मुख्य उद्देश्य: राज्यमंत्री गौर
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए की प्रार्थना
- केज कल्चर से बढ़ेगा मछली उत्पादन, बीमारी की त्वरित पहचान पर जोर
- सेवा की कहानी : बिहान से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आई आत्मनिर्भरता की नई सुबह
- लोग पहले कहते थे बेचारी,अब देती है,लोगो को काम
- ग्वालियर-भिंड रेलखंड पर चलाया गया टिकट जांच अभियान
- आस की कच्ची छत से विश्वास के पक्के मकान तक
- बिहार में बाढ़ का कहर, 1050 ग्रामीण सड़कें प्रभावित; मरम्मत में खर्च होंगे ₹1000 करोड़
- नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली

