लंदन, (mediasaheb.com)। न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के खिताबी मुकाबले को लेकर इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने शनिवार को कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबला ड्रेसिंग रूम में मौजूद प्रत्येक खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मौका है।खिताबी मुकाबले की पूर्व संध्या पर इंग्लिश कप्तान ने कहा, “ड्रेसिंग रूम में मेरे और सभी खिलाड़ियों के लिए यह एक बड़ा मौका है। यह चार साल की कड़ी मेहनत और समर्पण का एक संयोजन है। हमारे पास विश्व कप जीतने का बड़ा मौका है। पूरे टूर्नामेंट में हमारा काफी समर्थन रहा है।” उन्होंने कहा ,”मैं फाइनल में पहुंचने के बाद निश्चित रूप से बहुत सूकुन महसूस कर रहा हूं और कल के मैच को लेकर बहुत उत्साहित हूं। हम खिताबी मुकाबले का आनंद लेने जा रहे हैं। हमारी टीम में हर कोई फिट है और यह अच्छी खबर है।”
मोर्गन ने न्यूजीलैंड टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने जैसा प्रदर्शन किया है वह वास्तव में उल्लेखनीय है। कीवी टीम ने 2015 में ब्रेंडन मैकुलम के नेतृत्व में विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी। मोर्गन ने कहा कि मैकुलम और विलियमसन (वर्तमान कीवी कप्तान) दोनों अपनी नेतृत्व शैली में अलग हैं। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड एक कठिन टीम है और उन्होंने ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन दिखाया। मैकुलम और विलियमसन की कप्तानी की अलग शैली है। मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड ने जो प्रगति की है वह उल्लेखनीय है।
बता दें कि दोनों टीमों के बीच विश्व कप का खिताबी मुकाबला रविवार को ऐतिहासिक लार्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। (हि.स.)
Monday, April 6
Breaking News
- आज का राशिफल 6 अप्रैल 2026, मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
- नेपाल में संकट गहराया, सरकार ने हफ्ते में दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया
- मिथिला को नई सुविधा: दरभंगा-बेंगलुरु सीधी उड़ान का शुभारंभ, पहले दिन ही सीटें फुल
- बस्तर राइडर्स मीट 2026 : रोमांच, संस्कृति और पर्यटन का अद्भुत संगम
- पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका
- एअर इंडिया ने इजरायल उड़ानें 31 मई तक निलंबित की, भारतीय यात्रियों में चिंता बढ़ी
- ईरान की सीमा में घुसकर अमेरिका का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, मौत के जबड़े से सुरक्षित निकाला अपना जांबाज पायलट
- सबका साथ–सबका विकास से ही संभव सिकल सेल का उन्मूलन : राज्यपाल पटेल


