बिलासपुर (mediasaheb.com) |सीएमडी एसईसीएल डॉ. प्रेम सागर मिश्रा के आव्हान पर एसईसीएल में मिशन नाचिकेता ¼NACHIKETA½ अर्थात न्यू, एडवांस्ड, कॉम्प्रिहेंसिव, होलिस्टिक, इंटीग्रेटैड, नॉलेज इनरीच्ड ट्रेनिंग आर्किटेक्चर की शुरूआत की गयी है जिसका उद्धेश्य कार्यबल का नॉलेज अपडेशन है। उपरोक्त के अधीन दिनांक 26.8.2022 को एसईसीएल इंदिरा विहार स्थित मानव संसाधन विकास विभाग में ’’ट्रेनिंग आन सीआईएल एक्सक्यूटिव लर्निंग एण्ड डेवलपमेंट पॉलिसी’’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन वाह्य प्रशिक्षक श्री वाई. हरकुमार पूर्व उप महाप्रबंधक (कार्मिक/औद्यो.संबंध) एसईसीएल एवं महाप्रबंधक (खनन/मानव संसाधन विकास विभाग) श्री मनोज कुमार अग्रवाल, श्री टी.डी. गौतम की की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इसमें एसईसीएल मुख्यालय सहित एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के ई-5 से ई-8 तक के 53 वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
इसमें वाह्य प्रशिक्षक श्री वाई हरकुमार पूर्व उप महाप्रबंधक (कार्मिक/औद्यो संबंध) ने पावर प्वाईंट के माध्यम से अपने अनुभव प्रदर्शित किया जिसे समस्त उपस्थितों ने अत्यंत लाभप्रद बताया एवं अपने अधीनस्थ कार्यालयों एवं कर्मियों के मध्य इसे अपनाए जाने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन में प्रबंधक (कार्मिक/मासंवि) श्रीमती मीना लोचानी एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Saturday, July 18
Breaking News
- 18 जुलाई 2026 का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
- बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण
- विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक
- प्रदेशभर में मिलावट के खिलाफ एफएसडीए ने चलाया अब तक का सबसे व्यापक अभियान
- प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई
- बिजनौर आने से बचने वाले सीएम खुद अपशगुन थे: सीएम योगी
- लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति
- राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026: वैज्ञानिक सोच और नवाचार से सतत विकास का संकल्प


