नई दिल्ली (mediasaheb.com)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पश्चिम बंगाल में एक भीड़ में महिला को क्रूरता से पीटने के वीडियो सामने आने पर हैरानी जताते हुए आज कहा कि ये घटनाएं साबित कर रहीं हैं कि सुश्री ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित है। श्री नड्डा ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, “पश्चिम बंगाल से एक भयानक वीडियो सामने आया है, जो उस क्रूरता की याद दिलाता है जो केवल धर्मतंत्र में मौजूद है। मामले को बदतर बनाने के लिए, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और विधायक इस कृत्य को उचित ठहरा रहे हैं। चाहे संदेशखाली हो, उत्तर दिनाजपुर या कई अन्य स्थान, दीदी का पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित है।” सोशल मीडिया पर वायरल उक्त वीडियो में एक भीड़ में एक व्यक्ति एक महिला को ज़मीन पर गिरा कर डंडे से बुरी तरह से पीटता दिखाई दे रहा है और भीड़ चुपचाप तमाशा देख रही है।(वार्ता)
Monday, June 22
Breaking News
- सोमवार को बनेगा बुधादित्य योग का महायोग, भद्र राजयोग से इन 6 राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया
- विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त
- प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प
- विश्व को भारत का अमूल्य उपहार है योग: राष्ट्रपति मुर्मु
- 1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत
- राष्ट्रपति मुर्मु से मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सौजन्य भेंट, स्मृति चिन्हों का हुआ आदान-प्रदान
- भारतीय संस्कृति, परंपरा और भाषाओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करना विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : राष्ट्रपति मुर्मु


