रायपुर (mediasaheb.com)। Holy Hearts Educational Academy, सिविल लाइन्स रायपुर में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री Giriraj Singh का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से रायपुर प्रवास पर पहुंचे श्री गिरिराज सिंह जी ने विद्यालय में विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शहर के प्रबुद्धजनों के साथ विशेष संवाद किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक Sunil Soni एवं सांसद Brijmohan Agrawal की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान श्री गिरिराज सिंह जी ने लगभग एक घंटे तक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद करते हुए पिछले 12 वर्षों में देश में हुए अभूतपूर्व परिवर्तनों एवं प्रधानमंत्री Narendra Modi के विकसित भारत 2047 विज़न पर विस्तार से चर्चा की।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते बारह वर्षों में बिना एक भी दिन का अवकाश लिए राष्ट्रसेवा को समर्पित भाव से आगे बढ़ाया है, जो प्रत्येक नागरिक और विशेषकर युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रप्रेम ही भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में सबसे बड़ी शक्ति हैं।
कार्यक्रम के दौरान श्री गिरिराज सिंह जी ने संस्था के संस्थापक आचार्य Surendra Pratap Singh का विशेष अभिनंदन शॉल एवं श्रीफल भेंट कर किया तथा उनके शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी एवं भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े विषयों पर आधारित पुस्तकें भी भेंट स्वरूप प्रदान कीं।
अपने उद्बोधन में उन्होंने उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के संचालकों से आग्रह किया कि सभी संस्थानों को सोलर ऊर्जा को अपनाना चाहिए, जिससे देश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान कर सके। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रभक्ति एवं भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए श्री गिरिराज सिंह जी ने कहा कि हॉली हार्ट स्कूल जिस प्रकार बच्चों में राष्ट्रवाद, संस्कार एवं नेतृत्व क्षमता का विकास कर रहा है, वही विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने की मजबूत नींव है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


