नई दिल्ली (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह मेघालय की प्रगति के लिए नेशनल पीपुल्स पार्टी (National People’s Party) के साथ काम करना जारी रखना चाहते हैं। PM मोदी ने मेघालय विधानसभा चुनाव में एनपीपी के शानदार प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री संगमा कोनराड को बधाई दी और कहा कि राज्य की प्रगति के लिए उन्हें साथ मिलकर काम करना जारी रखने की उम्मीद है। उन्होंने दिवंगत नेता पीए संगमा का भी स्मरण किया। उन्होने , “मेरे दोस्त स्वर्गीय पीए संगमा जी को बहुत गर्व होता।”
गत 27 फरवरी को राज्य विधानसभा की 59 सीटों के लिए हुए चुनाव में एनपीपी 26 सीट पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है लेकिन 31 सीट के जादुई आंकड़े से पीछे रह गयी। वहीं NPP की सहयोगी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को 11 सीटें मिली है जबकि BJP के खाते में 2 सीट आयी है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि श्री संगमा ने मेघालय में नयी सरकार बनाने में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से समर्थन मांगा है।(वार्ता)
Monday, August 17
Breaking News
- 17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ
- दतिया के डायल 112 हीरोज
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन
- विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
- शादी का झांसा देकर कैश-जेवर लूटे, बड़वानी में 24 घंटे में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; पांच गिरफ्तार
- सागर पुलिस ने सायबर अपराध के लिए म्यूल बैंक खातों का नेटवर्क संचालित करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश
- स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के लिए रहा है समर्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- रतलाम में सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा
- JPSC-JSSC छात्रों के 20 अगस्त घेराव से पहले रांची में सुरक्षा बढ़ी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री टंक राम वर्मा


