नई दिल्ली (mediasaheb.com)| वियतनाम एयरलाइंस 20 मई से भारत के वित्तीय केंद्र मुंबई को वियतनाम से जोड़ने वाली रोजाना एक नई उड़ान शुरू करने जा रही है । वियतनाम एयरलाइंस प्रति सप्ताह सात उड़ानों की आवृत्ति के साथ सेवा शुरू करने जा रही है। एयरलाइन मुंबई-हनोई मार्ग पर प्रति सप्ताह 04 उड़ानें, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को और मुंबई-हो ची मिन्ह मार्ग पर प्रति सप्ताह 03 उड़ानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित करेगी।
इस अवसर पर, वियतनाम एयरलाइंस ने वियतनाम और भारत के बीच बिना रुके सेवा के लिए विशेष किराये की घोषणा की है। वियतनाम एयरलाइंस के टिकट कार्यालयों और एजेंटों से टिकट खरीदने वाले ग्राहकों के लिए टैक्स और शुल्क सहित आने-जाने का टिकट 22,972 रुपये से शुरू होगा। ऑफ़र इस साल 28 मई तक खरीदे गए और इसी तिथि को यात्रा करने वाले टिकटों पर नियमों और शर्तों के साथ लागू होगा। वियतनाम एयरलाइंस का नया मार्ग दोनों देशों के बीच व्यापार, सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यटन संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है और नयी दिल्ली के बाद भारत में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। मुंबई को भारत की वित्तीय, वाणिज्यिक और मनोरंजन राजधानी माना जाता है। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल – छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, गेटवे ऑफ इंडिया, एशियाटिक सोसाइटी जैसे कई आकर्षणों के साथ सपनों का शहर भी कहा जाता है।(वार्ता)
Thursday, June 18
Breaking News
- 18 जून का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किस्मत का हाल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
- मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह
- गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
- बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अकादमी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
- इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार
- जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग के कार्यों का किया निरीक्षण
- मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों के तबादले, भोपाल और रीवा संभाग को मिले नए कमिश्नर
- जिंदल फाउंडेशन की पहल: जिला जेल रायगढ़ में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की बंदियों की स्वास्थ्य जांच


