मुंबई,(mediasaheb.com) बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल खुद को टॉप मार्शल आर्टिस्ट मानते हैं। विद्युत जामवाल फिल्मों में काफी धमाकेदार एक्शन सीन करते नजर आते हैं। दमदार एक्शन सीन के चलते कई बार उनकी तुलना ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और आदित्य राय कपूर से की जाती है।विद्युत जामवाल ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्ट हैं। विद्युत जामवाल ने कहा, “ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और आदित्य राय कपूर बहुत अच्छे एक्शन स्टार हैं लेकिन मैं दुनिया का टॉप मार्शल आर्टिस्ट हूँ। मैं हमेशा मेहनत करता हूं, चाहे मैं सो रहा हूं, जाग रहा हूं। मैं अपने स्तर पर काम करते रहता हूं। कई बार लोग मेरी तुलना जैकी चैन से भी करते हैं। इसके चलते मुझे लगातार कड़ी मेहनत करते रहना पड़ता हैं।” विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म खुदा हाफिज चैप्टर टू: अग्नि परीक्षा का प्रमोशन कर रहे हैं। यह फिल्म खुदा हाफिज की सीक्वल है। इस फिल्म में शिवालेखा ओबेरॉय की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 08 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।(वार्ता)
Tuesday, August 18
Breaking News
- 18 अगस्त राशिफल: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा बड़ा लाभ
- Divyastra MK3 की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल, स्वदेशी जेट इंजन से उड़ने वाला भारत का नया ‘सुसाइड ड्रोन’ तैयार
- ‘सऊदी में भीख मांगी तो खैर नहीं’, पाकिस्तान की नागरिकों को आखिरी चेतावनी; पासपोर्ट तक हो सकता है ब्लॉक
- बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर हमला, छात्रों के मुद्दे पर गुप्त पत्र को लेकर उठाए सवाल
- JPSC में अध्यक्ष-सदस्यों के इस्तीफे से नियुक्तियां ठप, 7 प्रतियोगी परीक्षाएं स्थगित
- सरगुजा-बस्तर में डेयरी सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक
- योगी सरकार का कोटेदारों को बड़ा तोहफा, कमीशन 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल
- कोटेदारों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, बोले-पहले लोग संदेह करते थे, अब देते हैं सम्मान
- मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए 86 टीमें तैनात, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ और पीएसी मोर्चे पर


