रायपुर(mediasaheb.com)। मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. के. पी. यादव को भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचेम) ने एक्सीलेंस इन एकेडमिक एंड रिसर्च इनोवेशन अवार्ड से सम्मानित किया है। एसोचंेम वाणिज्य संघों की प्रतिनिधि संस्था है जिसके द्वारा अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और अनुसंधान कार्यों में नवाचार के आधार पर विद्वानों को सम्मानित किया जाता है।यूएसए से विश्व गुरू की उपाधि तथा अमेरिका से डी.लिट की उपाधि प्राप्त मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर के कुलपति प्रो. के.पी. यादव ने विश्व के अनेक देशों नाइजीरिया, टोगो, घाना, केन्या आदि के शोधार्थियों को अमेरिका की किंगडम लाइफ क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी के बैनर तले आयोजित ऑनलाइन कक्षाओं में शोध की बारीकियों से निरंतर अवगत कराते है।
प्रो. यादव यसबड यूनिवर्सिटी, जाम्बिया, साउथ अफ्रिक्रा के शोधार्थियों को भी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। कुलपति प्रो. के.पी. यादव द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य एवं भारत का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है। श्री यादव राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नेक), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, एआईसीटीई (भारत सरकार), आईसीएआर, बार काउंसिल ऑफ इंडिया तथा लोक सेवा आयोग की विशेषज्ञ समिति के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएँ देते रहे हैं। उन्होंने कम्प्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्यावरण के क्षेत्र में अब तक 21 किताबें लिखी हैं तथा राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 140 से भी ज्यादा शोध पत्र प्रकाशित व प्रस्तुत किये हैं। उन्हें 13 पेटेंट व कॉपीराइट प्राप्त हुए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों तथा विश्व स्तर पर ज्ञान प्रदान करने के प्रयासों को महत्व प्रदान करते हुए भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचेम) ने एक्सीलेंस इन एकेडमिक एंड रिसर्च इनोवेशन अवार्ड से सम्मानित किया है। प्रो. के.पी. यादव जी की इस उपलब्धि पर मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति गजराज पगारिया एवं महानिदेशक प्रियेश पगारिया सहित विश्वविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त कर अपनी शुभकामनाएँ दी हैं।
Friday, July 10
Breaking News
- पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेंगी सरकारी सुविधाएं
- सरदार वल्लभभाई पटेल नि: शुल्क कोचिंग योजना का संभाग स्तर पर सुचारू रूप से करें संचालन : राज्यमंत्रीगौर
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को समय पर मिल रहे बीज और खाद, खरीफ की तैयारियों को मिली नई गति
- शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – राजेश अग्रवाल
- रांची में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार, ₹1.70 लाख बरामद
- Raipur News: पंडरी कपड़ा मार्केट की सबसे पुरानी होलसेल दुकान से हटाया गया अवैध कब्जा
- म.प्र. में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधारेगी एम्स की तकनीक
- अयोध्या में CM योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप क्यों कराया?’
- ‘IAS बनने से पहले कुशल मां बनें’, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की छात्राओं को नसीहत
- श्रीगंगानगर गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, 13 वर्षीय बच्ची के शोषण मामले में अब तक 19 गिरफ्तार


