बिलासपुर ( mediasaheb.com) बचपन को संवारना है, बचपन को बचाना है। बचपन को मातृत्व प्रदान करने वाली संस्था मातृछाया में समाज कल्याण और बाल कल्याण की भावना के साथ जरूरतमंदों के होंठों में मुस्कान लाने के लिए श्रद्धा महिला मण्डल की माननीय अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा के मार्गदर्शन में सेवा कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 01.6.2022 को किया गया। इस बाल कल्याण कार्यक्रम के अवसर पर श्रद्धा महिला मण्डल की उपाध्यक्षा श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती पिंकी प्रसाद, श्रीमती कल्पना चौधरी एवं श्रीमती रीता पाल के कुशल नेतृत्व में मातृ छाया में रहने वाले बच्चों के जरूरत के अनुरूप 14 लेक्टोजन का डिब्बा, 6 नग स्टील ड्रम, 4 नग गंजी, 5 लीटर मिल्टन बाल आदि प्रदाय किया गया। सभी बच्चों का कुशलक्षेम पूछकर बचपन की सुरक्षा के लिए संस्था की सराहना करते हुए समय-समय पर मातृछाया में सहयोग करने की बात श्रद्धा महिला मण्डल की माननीय सदस्याओं द्वारा कही गई। श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा आयोजित समाज कल्याण और बाल कल्याण के इस कार्यक्रम में श्रीमती बबीता गुप्ता, श्रीमती अपर्णा द्विवेदी, श्रीमती कविता दास, श्रीमती शिनी जार्ज, श्रीमती अर्चना टिकास एवं सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
Friday, March 27
Breaking News
- आज का राशिफल 27 मार्च 2026: मेष से मीन तक, जानें किसका होगा भाग्य साथ और आपका दिन कैसा रहेगा
- प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- मुख्यमंत्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे
- राज्य सरकार “सच्चा वादा और पक्का काम” के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बीज संघ हाइब्रिड बीजों का उत्पादन कर किसानों को बाजार से आधी कीमत पर उपलब्ध कराएगा : मंत्री सारंग
- बिना किसी सॉफ्टवेयर के पेन ड्राइव को करें पासवर्ड प्रोटेक्ट, जानें आसान तरीका
- उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने हिनौती गौधाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
- आपत्तिजनक फोटो वायरल, IPS रतन लाल डांगी निलंबित, सरकार की सख्त कार्रवाई
- किसानों सहित सभी वर्गों का कल्याण हमारा ध्येय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: CM कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 3 की मौत, 30+ घायल


