रायपुर, (mediasaheb.com)| अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस 31 मई 2024 को जन सामान्य में धुम्रपान और तम्बाकू सेवन करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभिन्न नशामुक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य धुम्रपान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज में जन चेतना विकसित करना है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के समस्त जिलों में अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस पर नशामुक्ति के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे और लोगों को जागरूक किया जाएगा। नशामुक्ति कार्यक्रमों का आयोजन शहर से लेकर ग्राम स्तर तक किया जाएगा। कार्यक्रमों में तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभाव पर चर्चा एवं उसके दुष्प्रभाव की जानकारी जनसमुदाय को दी जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से नशापान के दुष्प्रभावों की जानकारी, नशामुक्ति के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, नशामुक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम, नशामुक्ति साहित्य का वितरण, नशामुक्ति प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलों केे कलेक्टर के माध्यम से सभी नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों के मुख्य नगर पालिक अधिकारियों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन के जरिए लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया गया है।
Saturday, August 1
Breaking News
- शिवपुरी को मिलेगी रिंग रोड की सौगात, 20 मिनट का सफर होगा आसान, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
- 10 अगस्त तक करा लें e-KYC, वरना घरेलू LPG सिलेंडर के लिए चुकाने होंगे कमर्शियल दाम
- Google का अगस्त में बड़ा लॉन्च इवेंट, कंपनी पेश करेगी अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन
- दिल्ली से गोरखपुर सिर्फ 8 घंटे में! गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा नया एक्सप्रेसवे 22 जिलों से गुजरेगा
- नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रही लगातार वैश्विक पहचानअभियान के अंतर्गत बालाघाट पुलिस ने भी रचा नया अध्याय
- परिसीमन बिल पर सरकार की अग्निपरीक्षा! क्या संसद में मिलेगा दो-तिहाई बहुमत?
- परमाणु ऊर्जा सेक्टर में उतरेगा अदाणी ग्रुप! बीना-निगरी में प्लांट की संभावनाएं तलाश रही कंपनी
- अब ट्रेन में सामान ले जाने की होगी ऑनलाइन बुकिंग, जानें कितना सामान ले जा सकेंगे और किसे मिलेगा फायदा
- भोज वेटलैंड पर NGT सख्त, 50 मीटर FTL के भीतर सभी अवैध कब्जे हटेंगे; 31 अगस्त तक मांगी रिपोर्ट
- मीना कुमारी जयंती : आला दर्जे की शायरा


