वाशिंगटन,(mediasaheb.com) अमेरिका ने ईरान के मिसाइल नियंत्रण सिस्टम पर साइबर हमला करना शुरू कर दिया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान सरकार ने तेहरान में निगरानी करने वाले अमेरिका के ड्रोन को मार गिराया था जिसके जवाबी कार्रवाई में ऐसा किया जा रहा है।वाशिंगटन पोस्ट ने शनिवार को तेहरान में निगरानी ड्रोन के मारे जाने की रिपोर्ट साझा की थी जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर कुछ नए प्रतिबंध लगाने के साथ ही अपने साइबर सेल को उसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई के आदेश दिए।वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार यह हमला ईरान के राकेट और मिसाइल नियंत्रण सिस्टम पर हुआ है। जबकि याहू न्यूज के अनुसार खाड़ी में समुद्री जहाज पर नजर रखने वाले एक गुप्त समूह पर भी हमला हुआ है।अमेरिकी रिपोर्ट्स का जवाब देते हुए रविवार को तेहरान के फार्स न्यूज एजेंसी ने कहा कि यह हमला किन जगहों पर प्रभावी हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके साथ ही अमेरिकी मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि तेहरान में अमेरिकी ड्रोन के गिरने के बाद अमेरिकी मीडिया जनमत को भ्रमित कर व्हाइट हाउस की खोई प्रतिष्ठा को पाने की कोशिश कर रही है। हि. स .
Tuesday, March 10
Breaking News
- 10 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य जानें
- कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा की सदस्यता रद्द, बीजेपी के रामनिवास रावत बने नए विधायक
- जम्मू–पुंछ नेशनल हाईवे पर हादसा: महिला और 5 दिन के शिशु की दर्दनाक मौत
- तेहरान के साथ रूस का मजबूत गठबंधन, पुतिन ने नए सुप्रीम लीडर को दी बधाई
- बागेश्वर में बेटियों ने निभाई पारंपरिक जिम्मेदारी, मां को दी मुखाग्नि
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए कृत संकल्पित
- पश्चिम एशिया संकट पर उच्च स्तरीय बैठक: पीएम मोदी और अमित शाह ने की समीक्षा
- मिडिल ईस्ट संकट: इंडिगो फ्लाइट ने इथोपिया सीमा पर किया यू-टर्न
- उत्तम नगर तरुण हत्याकांड में बड़ा खुलासा: गुब्बारे के छींटों से भड़का विवाद, मुख्य आरोपी सायरा गिरफ्तार
- बहरीन की सरकारी तेल कंपनी पर हमला, देश में ईंधन सप्लाई पर संकट


