नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार पर फिर हमला किया और कहा कि मोदी सरकार की रोजगार को लेकर कोई नीति नहीं है इसलिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जैसे प्रमुख संस्थान भी बेरोजगारी की चपेट में आ गए हैं।
श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा “ ‘बेरोज़गारी की बीमारी’ की चपेट में अब आईआईटी जैसे शीर्ष संस्थान भी आ गए हैं।आईआईटी मुंबई में पिछले वर्ष 32 प्रतिशत और इस वर्ष 36 प्रतिशत स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट नहीं हो सका।”
उन्होंने कहा “देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान का ये हाल है, तो कल्पना कीजिए भाजपा ने पूरे देश की स्थिति क्या बना रखी है। नरेंद्र मोदी के पास न रोज़गार देने की कोई नीति है और न ही नीयत, वह सिर्फ भावनात्मक मुद्दों के जाल में फंसा कर देश के युवाओं को धोखा दे रहे हैं।”
कांग्रेस नेता ने कहा “कांग्रेस द्वारा युवाओं के लिए रोज़गार का ठोस प्लान देश के समक्ष रखे लगभग एक महीना बीत चुका है लेकिन भाजपा सरकार ने इस मुद्दे पर अब तक सांस भी नहीं ली है। युवा इस सरकार को उखाड़ कर अपने भविष्य की नींव खुद रखेगा। कांग्रेस का युवा न्याय देश में एक नयी ‘रोज़गार क्रांति’ को जन्म देगा।” (वार्ता)
Wednesday, July 8
Breaking News
- 8 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का जानें प्रेम, करियर और धन का भविष्यफल
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- श्रावण मास में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में काशीवासियों के दर्शन के लिए होगी अलग मार्ग की व्यवस्था: सीएम योगी
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- यूपीईएसएससी ने घोषित किया प्रवक्ता भर्ती-2022 का अंतिम परिणाम, 18 विषयों के 624 पदों पर चयन
- छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
- निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया
- प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क
- योगी सरकार अपराध पर अंकुश के लिए अपना रही उन्नत तकनीक, अधिकारियों को दिला रही प्रशिक्षण


