नई दिल्ली (mediasaheb.com)| दिल्ली उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीशों का तबादला बुधवार को क्रमशः मध्य प्रदेश और कर्नाटक उच्च न्यायालय कर दिया गया। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की सलाह पर दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव को कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थानांतरण की मंजूरी दी। केंद्र सरकार ने इस आधार पर दोनों न्यायाधीशों का तबादला किया।
न्यायमूर्ति सचदेवा ने तीन मार्च 2024 को जारी एक पत्र के माध्यम से किसी भी उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किए जाने की इच्छा व्यक्त की थी। इसी प्रकार चार मार्च के एक पत्र के माध्यम से न्यायमूर्ति राव ने किसी अन्य उच्च न्यायालय में तबादले का अनुरोध किया था। दोनों न्यायाधीशों ने किसी भी उच्च न्यायालय में अपने तबादले की इच्छा व्यक्त की थी।उच्चतम न्यायालय की कालेजियम ने दोनों न्यायाधीशों के पत्रों के मद्देनजर 13 मार्च को विचार किया और उन्हें क्रमशः मध्य प्रदेश और कर्नाटक उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी।(वार्ता)
Sunday, September 20
Breaking News
- 43 साल पुराना महानदी जल विवाद सुलझेगा, CM साय बोले- छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच बनेगी सहमति
- पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव, कैंप डेविड दौरा बीच में छोड़कर अचानक व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप
- जोधपुर के आसमान में भारत-जापान की ताकत, तेजस-सुखोई-राफेल के साथ पहली बार F-2A की एंट्री
- बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए नेताओं ने खोला खजाना, CM सम्राट चौधरी ने दिया एक माह का वेतन
- वैभव सूर्यवंशी टेस्ट के लायक नहीं? मोंटी पनेसर के दावे पर माइकल क्लार्क ने दिया करारा जवाब
- UP में छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन, कक्षा 6 से 12 तक की सभी लड़कियों को मिलेगा लाभ
- AI की रफ्तार रोकने का आरोप, Anthropic-OpenAI समेत 4 कंपनियों पर अमेरिका में मुकदमा
- झारखंड सरकार ने 25 लाख और एनआईए ने 5 लाख का इनाम बृजेश गंझू पर किया था घोषित
- ‘800 दिन बचे हैं, अब शिक्षा पर काम कीजिए’, जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ में अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, 6 महीने के मानदेय के 18.42 करोड़ रुपये जारी


