राजनांदगांव, (mediasaheb.com)| छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़ईटोला और पेंड्रीकला के बीच आज सुबह एक सड़क हादसे में एक मोटरसाइकल से खैरागढ़ परीक्षा देने के लिए दो छात्राओं की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक छात्र और तीन छात्राएं अपने निवास स्थान से एक मोटरसायकल पर सवार होकर परीक्षा देने खैरागढ़ जा रहे थे। तभी मोटरसाइकल पर पीछे बैठी छात्रा कुमारी विक्टोरिया पाल (20) का दुपट्टा अचानक मोटरसाइकल के पहिये में फंस गया, जिससे सभी लोग नीचे गिर गए। इस हादसे में डुमरडीहकला निवासी छात्रा विक्टोरिया की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई, जबकि सेम्हरा निवासी रेशनी वर्मा (20) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर रुप से घायल महरुमकला की निवासी लीलावती वर्मा और सिकारीटोला के निवासी मोटरसाइकल चालक कैलाश वर्मा को उपचार के लिए राजनांदगांव भेजा गया है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण जब्त कर जांच शुरू कर दी है।(वार्ता)
Friday, July 31
Breaking News
- झारखंड में 26 आजीवन कैदियों की रिहाई पर सजा पुनरीक्षण पर्षद की मुहर
- डीजीपी कैलाश मकवाणा से एनसीबी अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
- महिलाएं हो रही हैं सशक्त एवं सक्षम ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाउस के लिए रवाना हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
- खाप पंचायत का फरमान, 12 साल से गांव वापसी को तरस रहा परिवार
- जनजागरूकता, जनभागीदारी, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और समन्वित प्रयास से हीमोग्लोबिनोपैथीज़ का शीघ्र करेंगे उन्मूलन : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार, विनिर्माण और निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026
- 1 अगस्त से राजस्थान में डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत, AI से होगी फसल गिरदावरी
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राकृतिक खेती कर रही उन्नतशील कृषि सखियों से किया संवाद
- ब्यावरा के शा.सांदीपनि उ. मा. विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का राज्यमंत्री पंवार ने किया निरीक्षण, समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश
- बिहार में 6000 करोड़ का इस्पात उद्योग, गयाजी में लगेगा बड़ा प्लांट


