आज ‘मल्लिका ए गज़ल’ बेग़म अख्तर की यौम-ए-पैदाइश का दिन है 🌹
बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी.. बात ये है की बेग़म साहिबा मौसिकी के कद्रदानो मे बहुत मकबूल थी, पर मुल्ला मौलवी की नज़र मे एक बेपर्दा, गाने वाली और ऊपर से मर्दो की महफिल मे भी बिना किसी तकल्लुफ के सिगरेट पीने वाली, और अपनी तन्हाइयों मे बैचैन होने पर शराब.. अब कोई मोमिन कैसे कहे की मोहतरमा आप को जन्नत नसीब हो, ख़ैर इन मज़हबी ख्यालो से दूर बेग़म अख्तर ने गज़लो ठुमरी, दादरा , गीत का जो बेशकीमती खज़ाना इस जहाँ मे छोड़ा है, उस के लिए हर क्लासिक संगीत का चाहने वाला उनके लिए दुआ ही करेगा.. मशहूर शायर कैफी आजमी ने एक बार बेगम अख्तर की गजल गायकी की तारीफ में कहा था कि ‘गजल के दो मायने होते हैं. पहला गजल और दूसरा बेगम अख्तर’.
उनके लिए गायकी और उसका ताउम्र रियाज़ ही सब कुछ था.. सुनिए वो गा रही है
ए महोब्बत तेरे हाल पे रोना आया.. अब आप हिंदुस्ता मे हो या जिन्ना के पाकिस्तान मे चाहने वाले आज़ भी वाह वाह करते है… एक बार सफऱ कर रही थी ट्रेन मे, सिगरेट की तलब हुई तो, गार्ड को बुलवाया और उस ज़माने मे सौ का नोट दिया, ज़ब गार्ड ने उनके पसंदीदा ब्रांड की सिगरेट उनके लिए मंगवाई, तब ट्रेन आगे बढ़ी, ख़ैर बेग़म से जुड़े अनेक किस्से हम सुनते आये है, आज के दिन वो इस दुनिया मे आई और 30 अक्टूबर 1974 को ये जहाँ हमेशा के लिए छोड़ गयी, बेगम अख्तर ने गालिब, मोमिन, फैज अहमद फैज, कैफी आजमी, शकील बंदायूनी जैसे दिग्गज शायरों के कलाम गाए और इन कलाम को घर-घर में पहचान दिलाई. बेगम अख्तर की लोकप्रियता के चलते उन्हें फिल्मों में काम करने के ऑफर मिलने लगे…
ग़ज़ल कभी कोठो मे सुनी जाती थी, नवाबो, ज़मींदारों के लिए गाया जाता था, बेग़म अख्तर ने उसे आम इंसान तक पहुंचाया, शायदयहीं उनका सब से बड़ा योगदान है भारतीय संगीत को
*संजय ‘ अनंत ‘©*
Friday, June 19
Breaking News
- ENG vs NZ 2nd Test: जो रूट के निशाने पर सचिन का बड़ा रिकॉर्ड, इतने रन बनाते ही रच देंगे इतिहास
- IND vs AFG: चेन्नई ODI से पहले टीम इंडिया को बड़ी मजबूती, 4.5 महीने बाद हर्षित राणा की वापसी
- FIFA World Cup 2026: मेसी के निशाने पर इतिहास, सिर्फ 1 गोल और बन जाएंगे वर्ल्ड कप के नंबर-1 गोल स्कोरर
- वन पर्यटन का करें विस्तार, पर्यटकों के लिये बढ़ाएं सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव आंध्रप्रदेश को देंगे बाघ और गौर, बदले में उनसे लेंगे वाइल्ड डॉग्स
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मालिकाना हक नहीं तो रजिस्ट्री अमान्य; टैक्स भरने से नहीं मिलेगा स्वामित्व
- इंदौर को बड़ी राहत, यशवंत सागर से मिलेगा ज्यादा पानी; ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाने की तैयारी
- संतोष चौबे होंगे कर्मवीर सम्मान–2026 से सम्मानित
- भारत की बढ़ती ताकत से बेचैन अमेरिका? ब्रह्मा चेलानी ने ट्रंप की नई रणनीति पर उठाए सवाल
- WhatsApp पर सरकार की निगरानी आसान, Telegram पर क्यों फेल हो जाते हैं प्रयास? जानिए पूरा मामला
- इंदौर से अबू धाबी की सीधी उड़ान शुरू, 15 जुलाई से यात्रियों के लिए खुले खाड़ी देशों के द्वार; जानें किराया और टाइमिंग


