स्वच्छाग्रही हिरौंदी और दुरपद को प्रोत्साहन स्वरूप दी राशि
रायपुर (mediasaheb.com)| जिले में एक दिवसीय प्रवास पर आये राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैठक के उपरांत स्वच्छता का संदेश देने ग्राम पंचायत रुद्री में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत निर्मित सामुदायिक शौचालय का अवलोकन किया। उन्होंने शौचालय के उचित रख-रखाव एवं उपयोग को देखकर सरपंच श्रीमती अनिता यादव तथा ग्रीन आर्मी स्वच्छाग्रही चर्चा करते हुए कहा कि समाज का सबसे अच्छा काम सफाई है। इसकी बदौलत हम सभी स्वच्छ वातावरण मिल पाता है। उन्होंने इन स्वच्छाग्रही दीदीयों का उत्साहवर्धन करते हुए श्रीमती हिरौंदी यादव और श्रीमती दुरपद को भेंट स्वरुप एक-एक हजार रूपये की राशि प्रदान कर उनका सम्मान किया। राज्यपाल श्री डेका ने सरपंच एवं पंचगणों को ग्राम विकास में हो रहे कार्यों के लिए बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाऐं दी।
धमतरी जिले के दौरे के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने ग्राम पंचायत रूद्री स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राही श्रीमती रेखा कौशिक से चर्चा की। श्रीमती रेखा ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत मुझे चार किश्तों में एक लाख 20 हजार रूपये मिली, जिससे उन्होंने एक साल में अपना पक्का मकान पूरा कर लिया है और खुशी-खुशी परिवार के साथ रहने लगी।
Thursday, August 20
Breaking News
- 20 अगस्त राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी विष्णु कृपा, धन-लाभ के योग
- एक आवेदन से आसान हुई दिव्यांग अशोक की राह, आवेदन के दिन ही मिली ट्राईसायकल
- 300 दिवस के प्रावधान के तहत बच्चों और माताओं को पूरक पोषण आहार उपलब्ध, अगस्त के प्रथम सप्ताह से नई टीएचआर व्यवस्था लागू
- माओवाद के साये से पुलिस की वर्दी तक: अर्जुन की प्रेरक कहानी
- नवीन श्रम संहिताओं से नियोक्ता और कर्मचारियों के अधिकारों एवं संबंधों को मिलेगा बेहतर आधार : सचिव श्रम राजेन्द्रन
- किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण
- गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की मिसाल बनीं शिक्षिका आकांक्षा राजोरिया
- स्कूलों में कानून की पाठशाला, थानों में पुलिसिंग का प्रत्यक्ष अनुभव
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
- भव्य, दिव्य, अलौकिक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


