बलौदाबाजार (mediasaheb.com)| बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में 10 जून को हुई हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने आज 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े के रूप में अब तक इस मामले में सबसे बड़ी गिरफ्तारी की गई है। बलौदाबाजार पुलिस के मुताबिक, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े के साथ ही भीम आर्मी का एक और सदस्य राजकुमार सतनामी और ग्राम पंचायत कारी के सरपंच पति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक 10 जून को आयोजित धरना-प्रदर्शन के आयोजनकर्ताओं में भीम आर्मी सबसे बड़ा नाम था। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक 148 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं 13 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है।(वार्ता)
Friday, July 24
Breaking News
- कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ रेंज में 969 किमी सुरक्षा घेरा तैयार
- पार्टी के बाद होटल रूम में सऊदी प्रिंस की मौत, ब्रिटिश कोर्ट के खुलासे में शराब के नशे की बात सामने आई
- मुजफ्फरपुर में 26 जुलाई तक इंटरनेट बंद, सोशल मीडिया पर प्रशासन की सख्ती
- 41 साल के रोहताश चौधरी ने 847 पुश-अप लगाकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
- जनता दर्शन में योगी सख्त, बोले- भूमाफियाओं पर एफआईआर कर भेजें जेल
- NADA ने तुलिका मान को किया सस्पेंड, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से बाहर
- JNU ने छात्रों को दी चेतावनी, ‘जंतर-मंतर मत जाना’, DU के बाद नई एडवाइजरी जारी
- धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब
- छात्रों के प्रदर्शन पर NIA जांच की मांग खारिज, दिल्ली हाईकोर्ट बोला- यह केंद्र सरकार का काम है
- प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया


