रामनगर/नैनीताल, (mediasaheb.com)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को जिम कार्बेट की नगरी रामनगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला और कहा कि इस बार मोदी सरकार नहीं बल्कि जनता की सरकार होगी। कांग्रेस महासचिव ने चुनाव प्रचार में पिछड़ी कांग्रेस के लिये रामनगर में पहली चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने उत्तराखंड की धरती से पुराना रिश्ता बताकर लोगों से सीधे जुड़ाव भी प्रयास किया।
श्रीमती वाड्रा ने कहा कि उत्तराखंड से मेरे परिवार का पुराना रिश्ता रहा है। मेरे पिताजी और भाई देहरादून में पढ़े हैं। मेरे बेटे ने भी पांच साल देहरादून में पढ़ाई की और मैं भी दो साल पढ़ाई के लिये देहरादून में रही हूं। इस दौरान प्रदेश और रामनगर कार्बेट घूमने का मौका मिला।
उन्होंने अग्निवीर, महिला सुरक्षा और रोजगार के नाम पर प्रधानमंत्री को घेरा और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी महिला सुरक्षा की बात करते हैं लेकिन अंकिता भंडारी हत्याकांड पर नहीं बोलते हैं। न ही हाथरस और उन्नाव में हुई घटनाओं पर बोलते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने अग्निवीर योजना लाकर युवा बेरोजगारों का सपना तोड़ दिया हैं। उन्होंने किसानों के नाम पर भी मोदी को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सबको भ्रष्ट और अपने को ईमानदार बताकर खुद अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने की कोशिश करते हैं। उन्होंने झारखंड और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने के मामले में प्रधानमंत्री को घेरा और कहा कि मेरे भाई राहुल गांधी को भी परेशान करने के लिये पहले घर छीना फिर अलग अलग राज्यों में मुकदमे दर्ज कराये ताकि वह कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाता रहे।
उन्होंने मोदी सरकार के अबकी बार…. के नारे पर भी कटाक्ष किया और कहा कि इस बार जनता और युवाओं की सरकार होगी। उन्होंने जनता से कहा कि अब आप सबको जागरूक होने की जरूरत है। अपनी तरक्की के लिये सोचिए और जनता की तरक्की सिर्फ कांग्रेस में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर महंगाई और स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान दिया जायेगा। इस मौके पर प्रतिपक्ष के नेता यशपाल आर्य समेत अनेक कांग्रेस नेता मौजूद थे।(वार्ता)
Friday, September 25
Breaking News
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में 6 टीमें लेंगी हिस्सा, 28-29 सितंबर को ट्रायल
- खेल के मैदान से स्वरोजगार की ओर—पुष्पेन्द्र के ‘एक्सट्रीम फिटनेस हब’ से 600 युवाओं को मिल रही सेहत की नई दिशा
- तकनीक एवं नवाचार से बढ़ायेंगे किसानों का उत्पादन और आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- भारी बारिश को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट, आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- स्वच्छता को आदत बनाएं, तभी शहर होंगे स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ : अरुण साव
- रिनपास में बच्चों के लिए बनेगी 20 बेड की यूनिट, मोबाइल की लत छुड़ाने की होगी काउंसिलिंग
- Kosi River Flood Alert: कोसी में 6 लाख क्यूसेक पानी का अलर्ट, 4 जिले हाई अलर्ट पर
- अपने नाम जमीन की रजिस्ट्री पर महिला किसान चंद्रकांता को 9,510 रुपये की राहत
- रांची में 1.51 करोड़ से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था, नई पाइपलाइन और वाल्व लगेंगे


