नई दिल्ली (mediasaheb.com)| दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की आज सुबह एक उड़ान के पहले विमान में बम होने की अफवाह के कारण आनन फानन में यात्रियों को आपातकालीन निकास से उतार कर विमान की जांच की गई। एयरलाइन के प्रतिनिधि ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि सुबह पांच बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 से वाराणसी जाने वाली उड़ान संख्या 6ई2211 को हवाई अड्डे पर एक विशिष्ट बम की धमकी मिली थी।
प्रतिनिधि के अनुसार धमकी मिलने पर सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया गया और हवाई अड्डा सुरक्षा एजेंसियों के दिशानिर्देशों के अनुसार विमान को सुदूर स्थान पर ले जाया गया। सभी यात्रियों को आपातकालीन निकास के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
प्रतिनिधि ने कहा कि फिलहाल फ्लाइट का गहन निरीक्षण चल रहा है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद, विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में उड़ान के लिए तैनात किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार विमान के शौचालय में एक टिश्यू पेपर पर बम शब्द लिखा पाया गया था। इसके बाद विमान को पार्किंग बे से दूर ले जाया गया। आपातकालीन द्वार खोल कर यात्रियों को निकाला गया। बम निरोधक दस्ते और विमानन सुरक्षा अधिकारियों ने विमान की गहनता से जांच की और अब तक की सूचना के अनुसार यह अफवाह लग रही है। (वार्ता)
Friday, June 26
Breaking News
- केतन अग्रवाल हत्याकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, पीड़ित परिवार से मिले CM फडणवीस
- ‘बाबरी मस्जिद के चंदे का क्या हुआ?’ ब्रजेश पाठक का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला
- चंदा चोरी विवाद पर CM योगी का बड़ा ऐलान, बोले- SIT रिपोर्ट आते ही होगा सख्त एक्शन
- यूपी भाजपा की नई प्रदेश इकाई घोषित, 64 सदस्यीय टीम में जातीय संतुलन पर जोर
- रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ से निधि सिंह का दमदार कैरेक्टर पोस्टर रिलीज, लुक ने बढ़ाया एक्साइटमेंट
- एमपी ट्रांसको ने पेंशनर एवं कार्मिकों को अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना में शामिल होने का दिया एक और अवसर
- झारखंड में फर्जी दस्तावेजों पर सख्ती, निर्वाचन पदाधिकारी ने कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश
- सरायकेला में 50 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास, सड़क, जलमीनार और नाली निर्माण शुरू
- रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 3 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे
- कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का गंभीर आरोप


