नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में मणिपुर पर चर्चा के लिए विपक्षी दलों को आमंत्रित करने के गृहमंत्री अमित शाह के पत्र का जवाब देते हुए सरकार पर आरोप लगाया है कि उसकी कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है।
श्री खड़गे ने अपने पत्र में कहा, “आपके पत्र में व्यक्त भावनाओं की कथनी और करनी में ज़मीन-आसमान का अंतर है। सरकार का रवैया आपके पत्र के भाव के विपरीत सदन में असंवेदनशील और मनमाना रहा है। यह रवैया पिछले कई सत्रों में भी देखने को मिला है। नियमों और परिपाटी को ताख पर रख कर विपक्ष को एक चाबुक से हाँका जा रहा है और
छोटी घटनाओं को तिल का ताड़ बनाकर सदस्यों को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया जाता है जबकि नियम यह है कि किसी सदस्य का निलंबन उसी घटना के लिए एक सत्र से अधिक तक जारी नहीं रह सकता।”
उन्होंने कहा, “रोज़ 267 नियम के तहत विपक्षी सदस्य इस मुद्दे पर बहस का नोटिस देते हैं परंतु सत्तापक्ष में बैठे लोग ही सदन की कार्रवाई को अवरुद्ध करते हैं। विपक्ष के नेता जब चेयरमैन की अनुमति के बाद बोलने के लिए खड़े होते हैं तो स्वयं सदन के नेता बिना निवेदन और चेयर की अनुमति के बाधा डालते हैं, आसन तथा सदन की परंपरा की अवमानना करते हैं। ऐसा पूरे सदन के समक्ष और लगातार हो रहा है।”
श्री खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सदन में आकर इस मुद्दे पर जवाब देने का आग्रह करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री जी से हम सदन में आकर बयान देने का आग्रह कर रहे हैं परंतु ऐसा लगता है कि उनका ऐसा करना उनके सम्मान को ठेस पहुँचाता है। हमारी इस देश की जनता के प्रति प्रतिबद्धता है और हम इसके लिए हर क़ीमत देंगे।” (वार्ता)
Monday, May 18
Breaking News
- जशपुर की नाशपाती से बढ़ रही किसानों की आमदनी, 3,500 से अधिक कृषक जुड़े फल उत्पादन से
- संयुक्त राष्ट्र युवा सम्मेलन में चमकेगा भारत, संजय वर्चुअली करेंगे प्रतिनिधित्व
- मीरजापुर में सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी की स्थापना को मिली मंजूरी
- RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स के लिए ‘करो या मरो’ मुकाबला, प्लेऑफ की उम्मीदें दांव पर
- दुष्कर्म मामले में शिक्षक गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने भी किया सस्पेंड
- 20,000 नए शिक्षक व अनुदेशक बेसिक शिक्षा के कायाकल्प को बनाएंगे और मजबूत: सीएम योगी
- अमित शाह ने डायल-112 को दी नई ताकत, 400 वाहनों और मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी
- ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना’ से उत्तर प्रदेश के छोटे गांवों तक बसों का संचालन शुरू
- यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: विधानसभा चुनाव के बाद ही हो सकते हैं चुनाव
- बिहार के सरकारी अस्पतालों में सख्ती, डॉक्टरों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य होगी


