उज्जैन(mediasaheb.com)| भारत के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख भगवान महाकालेश्वर मंदिर देश विदेश के यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को देखते हुए मंदिर के आसपास करोड़ों रुपए की राशि से किए जा रहे विस्तार और सौंदर्यीकरण का कार्य जोरशोर से जारी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक श्री महाकाल महालोक का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है। द्वितीय चरण में रूद्र सागर के सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है। इसमें बड़े रूद्र सागर तालाब के डि-सिल्टिंग, ड्रेजिंग एवं स्लज हटाने का कार्य शामिल है। छोटे रूद्र सागर में लैंड स्केपिंग सहित मनोरंजक क्षेत्र, वैदिक वाटिका, ध्यान कुटी एवं छायादार विश्राम व्यवस्था भी तैयार की जा रहीका का है। इन सबके साथ अत्याधुनिक तकनीक से आकर्षक पेडेस्ट्रियन पुल का निर्माण बड़े रूद्र सागर पर चारधाम पार्किंग की ओर से मानसरोवर के बीच किया जा रहा है। इस पुल के निर्माण होने से रूद्र सागर के सौंदर्य में चार चांद लग जायेंगे।(वार्ता)
Friday, July 24
Breaking News
- 24 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत
- स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
- धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
- गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार
- भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद
- सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हाथों सम्मानित होकर खुश हैँ भाभरा के किसान
- Sugar Price Hike: क्या देश में खत्म हो रही चीनी? अचानक बढ़े दामों के पीछे क्या है असली वजह
- उत्तर प्रदेश बना निवेशकों की पहली पसंद, जानें उद्योग जगत के दिग्गज क्यों लगा रहे हैं बड़ा दांव


