रायपुर (mediasaheb.com)| राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब परिसर से लगे जे.आर. दानी स्कूल की छात्राओं को युवा दिवस का बड़ी सौगात मिली है। पुरानी बस्ती और सुंदर नगर की ओर से स्कूल आने वाली छात्राओं को अब बूढ़ा तालाब से लगे गेट से शाला में प्रवेश करने की सुविधा मिली है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्वयं बूढ़ा तालाब की ओर के गेट का ताला खोलकर छात्राओं को युवा दिवस का उपहार दिया है।
गौरतलब है कि दानी स्कूल की छात्राओं द्वारा लम्बे समय से स्कूल से बूढ़ा तालाब की तरफ रास्ते को खोलने की मांग की जा रही थी। गेट का ताला खुलते ही छात्राओं के चेहरे खिल उठे। मौके पर खुशी का माहौल छा गया। कुछ वर्षो पूर्व बूढ़ातालाब का सौंदर्यीकरण होने के बाद से दानी गर्ल्स स्कूल और डिग्री गर्ल्स कॉलेज के पीछे वाली बायपास सड़क को बंद कर दिया गया था। साथ ही दानी स्कूल का बूढ़ा तालाब की ओर खुलने वाले गेट बंद कर वहां दीवार खड़ी कर दी गई थी। जिसके कारण दानी स्कूल, डिग्री गर्ल्स कॉलेज, काली बाड़ी स्कूल, एससी-एसटी हॉस्टल के विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिसको लेकर छात्राओं में नाराजगी थी। इस मुद्दे पर छात्राओं द्वारा कई बार विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व में उस रास्ते को शुरू करवाने और स्कूल गेट खुलवाने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा कर दिया है।
Saturday, May 9
Breaking News
- UAE ने रातों-रात पाकिस्तानियों को निकाला, ना कारण बताया ना मोहलत दी
- IPL 2026 का असर: रायपुर में होटल किराए दोगुने, हवाई सफर भी हुआ महंगा
- मड़िया ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना से सागर और रायसेन जिले के 317 गांवों में हर घर पहुंचा नल से जल
- पिपरवार में 300 किसानों और महिला पशुपालकों ने बनाई नई प्रोड्यूसर कंपनी
- महाराष्ट्र में मराठी ने बढ़ाई टेंशन, 80 हजार छात्र भाषा विषय में फेल
- यूपी में आतंकी साजिश का खुलासा, पुलिस-सेना को टारगेट करने की थी योजना
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को 1189 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का करेंगे भूमि-पूजन एवं लोकार्पण
- गुजरात ने राजस्थान को दिया 230 रनों का लक्ष्य, गिल ने शतक का मौका गंवाया
- यूपी में ओला-उबर समेत एप आधारित वाहनों पर सख्ती, नई नियमावली से बढ़ेगी निगरानी
- कान्हा में ‘जंगली भैंस’ की वापसी से हो रहा प्रदेश का वन्य वैभव समृद्ध


