मुंबई(mediasaheb.com)| वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर धातु, टेलीकम्युनिकेशन और एनर्जी सहित अधिकांश समूहों में हुयी बिकवाली के कारण शेयर बाजार आज गिरकर बंद हुआ।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 168.21 अंक फिसलकर 60092.97 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 61.75 अंक उतरकर 17894.85 अंक पर रहा। छोटी और मझौली कंपनियों में भी बिकवाली देखी गयी जिससे बीएसई का मिडकैप 0.34 प्रतिशत उतरकर 25086.10 अंक पर और स्मॉलकैप 0.10 प्रतिशत गिरकर 28830.05 अंक पर रहा।
बीएसई में शामिल समूहों में से अधिकांश गिरावट में रहा जिसमें धातु0.98 प्रतिशत, टेलीकम्युनिकेशन 0.93 प्रतिशत, कमोडिटिज 0.76 प्रतिशत, वित्त सेवायें 0.55 प्रतिशत, ऑटो 0.58 प्रतिशत, बैंक 0.57 प्रतिशत और तेल एवं गैस 0.13 प्रतिशत शामिल है। बढ़त में रहने वालों में आईटी 1.10 प्रतिशत, यूटिलिटीज 1.54 प्रतिशत, पावर 1.26 प्रतिशत, टेक 0.85 प्रतिशत शामिल है।
बीएसई में कुल 3778 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1910 गिरावट में और 1691 बढ़त में रही जबकि 177 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
वैश्विक स्तर पर जापान के निक्केई में 1.14 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर शेष सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में रहे जिसमें ब्रिटेन का एफटीएसई 0.12 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.13 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.04 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.01 प्रतिशत शामिल है।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 290 अंकों की बढ़त के साथ 60550.50 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 60586.77 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन इसी दौरान बिकवाली शुरू होने से यह 59963.83 अंक के निचले स्तर तक उतरा। अंत में यह पिछले दिवस के 60261.18 अंक की तुलना में 0.28 प्रतिशत अर्थात 168.21 अंक गिरकर 60092.97 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 15 हरे निशान में और 15 लाल निशान में रही।
एनएसई का निफ्टी 77 अंकों की बढ़त के साथ 18033.15 अंक पर खुला। लिवाली के बल पर यह 18049 .65 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन बिकवाली के दबाव में यह 17853.65 अंक के निचले स्तर तक उतरा। अंत में यह पिछले दिवस के 17956.60 अंक की तुलना में 0.34 प्रतिशत अर्थात 61.75 अंक टूटकर 17894.85 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में 32 को नुकसान हुआ जबकि 18 मुनाफा कमाने में सफल रही।(वार्ता)
Tuesday, May 19
Breaking News
- 19 मई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसकी चमकेगी किस्मत
- EV यूजर्स के लिए बड़ी राहत: यूपी समेत 8 राज्यों में बनेंगे 4800 नए चार्जिंग स्टेशन
- चांदी में बड़ी गिरावट! हाई से ₹1.92 लाख टूटा भाव, जानिए सोने-चांदी के ताजा रेट
- राजस्थान विधानसभा को नया लोगो मिला, 75 साल पूरे होने पर राज्यपाल ने किया अनावरण
- झारखंड में क्लाइमेट चेंज का असर, मई में भी 19 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज
- राजस्थान विधानसभा का 75वां स्थापना वर्ष, नए लोगो में दिखी खेजड़ी और ऊंट की झलक
- Delhi में ‘मेट्रो मंडे’: सीएम Rekha Gupta ने मेट्रो-बस से किया सफर, दिया ईंधन बचत का संदेश
- जनजाति दिवस पर रेलवे की सौगात, झारखंड और बंगाल के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
- पश्चिम चंपारण को दो नई ट्रेनों की सौगात, नरकटियागंज से दरभंगा और सिकटा से मुजफ्फरपुर सेवा शुरू
- तकनीक की नई उड़ान: उन्मुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थी सीख रहे AI, रोबोटिक्स और ड्रोन


