नई दिल्ली (mediasaheb.com)| सरकार ने आज स्पष्ट किया कि कोयला खदानों की 90 प्रतिशत क्षमता का इस्तेमाल किया जा रहा है और एक -दो वर्षों में देश में कोयला उत्पादन दो अरब टन तक पहुंच जायेगा। केन्द्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को राज्यसभा में पूरक प्रश्नों के जवाब में कहा कि सदन में जिस रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि देश में कोयला खदानों की पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा वह विदेशी संस्था की रिपोर्ट है और उसकी विश्वसनीयता नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी कोयला खदानों की 90 प्रतिशत क्षमता का इस्तेमाल किया जा रहा है और वर्ष 2024-25 तक देश में कोयले का उत्पादन दो अरब टन तक पहुंच जायेगा।
कांग्रेस की रंजीत रंजन ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि कोयला खदानों की पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा और देश में 13 करोड़ टन कोयले का आयात किया गया है। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस की समस्या यह है कि वह देश की एजेन्सियों और यहां तक कि सेना पर भी विश्वास नहीं करती। इसका कांग्रेस के सदस्यों ने कड़ा विरोध किया जिससे सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों में तीखी नोक झोक हुई। काेयला मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय सरकार ने खदानों की क्षमता बढाने की दिशा में कदम नहीं उठाये। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में कोयला उत्पादन 56 करोड़ टन था जो अब बढकर 90 करोड़ टन पहुंच गया है।(वार्ता)
Thursday, April 30
Breaking News
- मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी में जेजे एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट पर दो दिवसीय सेमीनार संपन्न
- किसानों के हित में समर्पित होकर कार्य करें कृषि कर्मयोगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 132 केव्ही उपकेन्द्र छुरीखुर्द में 40 एमव्हीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उर्जीकृत
- CG ट्रांसफर पोस्टिंग: परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 20 RTO अधिकारियों के तबादले
- यूपी बनेगा आयुष का ग्लोबल हब: सोवा रिग्पा और सिद्ध पद्धति की पढ़ाई शुरू होगी
- पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर हादसे को बताया पीड़ादायक
- छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
- यूपी सरकार का बड़ा कदम: श्रमिकों को मिलेगा कैशलेस इलाज और सस्ती हॉस्टल सुविधा
- विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं


