- पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 5 करोड़ 32 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन वितरित
- मुख्यमंत्री ने कहा- स्वावलंबी गौठानों की संख्या में निरंतर वृद्धि एक बड़ी उपलब्धि
- स्वावलंबी गौठान समिति के अध्यक्षों को 750 रूपए और सदस्यों को 500 रूपए हर महीने प्रोत्साहन राशि देने का अहम निर्णय
रायपुर (mediasaheb.com)| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गोधन न्याय योजना‘ के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 5 करोड़ 32 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी किया। इसके अंतर्गत 16 मार्च से 31 मार्च तक खरीदे गए 1 लाख 45 हजार किं्वटल गोबर के एवज में 2 करोड़ 91 लाख रूपए का भुगतान किए जाने के साथ ही गौठान समितियों को 1.43 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 98 लाख रूपए की लाभांश राशि का वितरण शामिल है।


