रायपुर (mediasaheb.com)| राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राजभवन में आयोजित शोक सभा में श्री डेका ने डॉ. सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जाना केवल उनके परिवार और मित्रों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
राज्यपाल श्री डेका ने डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और उनके कार्यकाल में देश ने कई आर्थिक सुधार देखे। उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में भी कार्य किया, जहाँ उन्होंने आर्थिक उदारीकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनकी नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई।
श्री डेका ने कहा कि डॉ. सिंह की सादगी और विनम्रता ने उन्हें एक अद्वितीय नेता बनाया। उन्होंने हमेशा अपने कार्यों से यह सिद्ध किया कि नेतृत्व केवल शक्ति का प्रदर्शन नहीं, बल्कि लोगों की भलाई के लिए समर्पण है। उनकी बुद्धिमत्ता और दृष्टिकोण ने न केवल राजनीतिक क्षेत्र में बल्कि समाज के हर वर्ग को प्रेरणा दी। डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व कैसे किया जाता है।
उन्होंने इस दुखद अवसर पर डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की।
शोकसभा में राज्यपाल श्री डेका ने मृत आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि दी। राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।
Tuesday, August 18
Breaking News
- 18 अगस्त राशिफल: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा बड़ा लाभ
- Divyastra MK3 की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल, स्वदेशी जेट इंजन से उड़ने वाला भारत का नया ‘सुसाइड ड्रोन’ तैयार
- ‘सऊदी में भीख मांगी तो खैर नहीं’, पाकिस्तान की नागरिकों को आखिरी चेतावनी; पासपोर्ट तक हो सकता है ब्लॉक
- बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर हमला, छात्रों के मुद्दे पर गुप्त पत्र को लेकर उठाए सवाल
- JPSC में अध्यक्ष-सदस्यों के इस्तीफे से नियुक्तियां ठप, 7 प्रतियोगी परीक्षाएं स्थगित
- सरगुजा-बस्तर में डेयरी सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक
- योगी सरकार का कोटेदारों को बड़ा तोहफा, कमीशन 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल
- कोटेदारों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, बोले-पहले लोग संदेह करते थे, अब देते हैं सम्मान
- मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए 86 टीमें तैनात, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ और पीएसी मोर्चे पर


