नई दिल्ली (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि समूचा देश मणिपुर के साथ खड़ा है और वहां की समस्या का जल्द समाधान होगा। श्री मोदी ने आज 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मणिपुर बड़ी समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने मणिपुर के लोगों को आश्वस्त किया कि इस नाजुक घड़ी में समूचा देश उनके साथ खड़ा है।उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा मणिपुर में शांति बहाली के सभी प्रयास किये जा रहे हैं और इन प्रयासों से वहां शांति लौट रही है तथा उन्हें विश्वास है कि रास्ता जरूर निकलेगा और वहां जल्द शांति बहाली होगी।
प्रधानमंत्री ने देशवासियों विशेष रूप से युवाओं से देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने तथा उन संकल्पों को सिद्ध करने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा ,“ हम अमृतकाल में प्रवेश कर गये हैं जो हमें हजार वर्षों के स्वर्णिम युग में ले जायेगा। देश और दुनिया का भारत में असीम विश्वास एवं भरोसा है और उनकी भारत से बहुत बड़ी अपेक्षा है।”
उन्होंने कहा कि भारत के अमृतकाल के कालखंड में हम जितना त्याग करेंगे आने वाले एक हजार वर्ष का स्वर्णिम इतिहास उससे अंकुरित होने वाला है। प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारे पास डेमोग्राफी, डेमोक्रेसी और डायवर्सिटी की त्रिवेणी है जो भारत को बहुत आगे ले जायेगी।”
श्री मोदी ने इस मौके पर विश्वकर्मा योजना की घोषणा करते हुए कहा कि इसे जमीनी स्तर पर लागू कर अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को महंगााई से राहत दिलाने के लिए भी हर संभव प्रयास कर रही है।
प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले रणबांकुरों को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।(वार्ता)
Sunday, August 16
Breaking News
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन
- विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
- शादी का झांसा देकर कैश-जेवर लूटे, बड़वानी में 24 घंटे में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; पांच गिरफ्तार
- सागर पुलिस ने सायबर अपराध के लिए म्यूल बैंक खातों का नेटवर्क संचालित करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश
- स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के लिए रहा है समर्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- रतलाम में सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा
- JPSC-JSSC छात्रों के 20 अगस्त घेराव से पहले रांची में सुरक्षा बढ़ी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री टंक राम वर्मा
- पैंगोलिन के अवैध शिकार और तस्करी के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
- भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा


