नई दिल्ली (mediasaheb.com)| भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को नये संसद भवन के उद्घाटन में शामिल नहीं होने के लिए विपक्षी दलों की यह कहते हुए आलोचना की कि वंशवाद की अभिजात्य मानसिकता उन्हें तार्किक सोच से रोक रही है। श्री नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा , “भारत के लोग देख रहे हैं कि किस तरह ये पार्टियां देश के ऊपर राजनीति कर रही हैं। इन दलों को उनकी पक्षपातपूर्ण राजनीति के लिए जनता फिर से दंडित करेगी।”
जे पी नड्डा ने कांग्रेस, टीएमसी, आप सहित 19 विपक्षी दलों और अन्य ने नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने का फैसला करने के बाद ये टिप्पणी की। विपक्षी दलों का तर्क है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को “दरकिनार” करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया जाना ‘संविधान का गंभीर अपमान और लोकतंत्र पर सीधा हमला’ है।भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “ ये वंशवादी पार्टियां , विशेष रूप से कांग्रेस और नेहरू-गांधी वंश एक साधारण से तथ्य को पचा नहीं पा रहे हैं कि देश की जनता ने एक सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले व्यक्ति पर अपना विश्वास जताया है। इन्हीं राजवंशों की अभिजात्य मानसिकता उन्हें तार्किक सोच से रोक रही है।”
उन्होंने कहा , “नये संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने वाली अधिकांश पार्टियों का जोड़ क्या है। इसका उत्तर सरल है कि ये वंश द्वारा संचालित राजनीतिक दल हैं, जिनके राजशाही तरीके हमारे देश में गणतंत्रवाद और संविधान में लोकतंत्र के सिद्धांतों के विपरीत हैं।”
उन्होंने दावा कि 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नये संसद भवन के उद्घाटन अवसर पर 25 राजनीतिक दल भाग लेंगे(वार्ता)
Friday, July 24
Breaking News
- देश में गहराया भूजल संकट! पंजाब-हरियाणा में तेजी से खत्म हो रहा ग्राउंडवाटर, आंध्र-गुजरात बने मिसाल
- EOW पर बड़ा खुलासा! 6 साल में 23 हजार शिकायतें, कोर्ट तक पहुंचीं सिर्फ 8
- 12 अगस्त को दिखेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, जानें भारत में कब और कहां होगा नजर
- 24 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत
- स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
- धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
- गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार
- भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद
- सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन


