नई दिल्ली (mediasaheb.com)| बॉलीवुड में ‘माचो मैन ’ के नाम से मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन ने सोमवार को भारत के दो ऑस्कर पुरस्कार जीतने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ का यह लब्ध-प्रतिष्ठित सम्मान हासिल करना ऐतिहासिक है। ऋतिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “ऑस्कर95 में भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक, गर्व और खुशी का क्षण। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ और लोकप्रिय गीत ‘नाटू नाटू’ के लिए आरआरआर की टीम को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को और ताकत मिले।”
निर्माता गुनीत गोंगा और कार्तिकी गोंजाल्विस निर्देशित ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ऑस्कर-95 अकादमी पुरस्कारों में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म का पुरस्कार जीता। वहीं फिल्म निर्देशक एस.एस.राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी अवॉर्ड मिला। इस गाने को एमएम कीरावनी ने कंपोज़ किया है और राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने स्वरबद्ध किया है।(वार्ता)
Wednesday, July 29
Breaking News
- वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा
- खरीफ बुआई 95% के करीब, 107 लाख हेक्टेयर में पूरा हुआ आच्छादन: सूर्य प्रताप शाही
- धरती का श्रृंगार हैं वृक्ष, प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण का संकल्प ले : अरुण साव
- 2030 तक बदलेगी श्री धूनीवाले दादाजी मंदिर की तस्वीर, समाधि शताब्दी वर्ष से पहले मिलेगा भव्य और दिव्य स्वरूप
- हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी: न्यूक्लियर प्लांट और अंडरसी मेट्रो बन सकती है, तो गड्ढामुक्त सड़कें क्यों नहीं?
- गुरूकुल परम्परा और नवीन तकनीक से गढ़ेंगे भविष्य का मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- उप मुख्यमंत्री ने किया बूढ़ा महादेव से खुड़िया तक सावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों का मैराथन निरीक्षण
- 15 अगस्त से Boycott की धमकी! बेंगलुरु में Swiggy-Zomato की बढ़ी टेंशन, शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर
- सनातन संस्कृति-परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें: सीएम योगी
- गुरु पूर्णिमा पखवाड़े ने जगाई भारतीय संस्कृति, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की नई चेतना


