नई दिल्ली (mediasaheb.com)| अदानी समूह ने अपने विषय में अमेरिका की एक मंदड़िया कंपनी की रिपोर्ट से उठे विवाद की जांच के लिए समिति बनाने के निर्णय का स्वागत करते हुए गुरुवार को कहा कि इससे समयबद्ध तरीके से पूरी बात सामने आ जाएगी और सत्य की जीत होगी। समूह के प्रमुख गौतम अदानी ने न्यायालय के निर्णय पर अपनी संक्षिप्त प्रतिक्रिया में ट्वीट किया, “ अदानी समूह माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश का स्वागत करता है। इस निर्णय से समयबद्ध तरीके पूरी-बात सामने आ जाएगी।” गौतम अदानी ने ट्वीट में कहा है, “ सत्य की जीत होगी।”
गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को अडानी समूह पर अमेरिकी शोध संस्थान ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ की एक रिपोर्ट से भारत के शेयर बाजार से जुड़े विवाद की जांच के लिए शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अभय मनोहर सप्रे की अध्यक्षता में छह सदस्यों की एक विशेषज्ञ समिति का गठन करने का फैसला किया।
समिति को रिपोर्ट देने के लिए दो महीने का समय दिया गया है।(वार्ता)
Monday, August 17
Breaking News
- 17 अगस्त राशिफल: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन-यश में होगा लाभ
- दतिया के डायल 112 हीरोज
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन
- विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
- शादी का झांसा देकर कैश-जेवर लूटे, बड़वानी में 24 घंटे में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; पांच गिरफ्तार
- सागर पुलिस ने सायबर अपराध के लिए म्यूल बैंक खातों का नेटवर्क संचालित करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश
- स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के लिए रहा है समर्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- रतलाम में सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा
- JPSC-JSSC छात्रों के 20 अगस्त घेराव से पहले रांची में सुरक्षा बढ़ी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री टंक राम वर्मा


