रायपुर (mediasaheb.com)| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के कण-कण में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम बसे हैं। यह हम सबके लिए गर्व और हर्ष की बात है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल रहा है और उन्होंने अपने वनवास का अधिकांश समय यहां बिताया। वनवास काल के दौरान श्रीराम छत्तीसगढ़ में जिस मार्ग से गुजरे थे, उसे राज्य सरकार ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ‘ के रूप में विकसित कर रही है। इससे छत्तीसगढ़ के वैभवशाली अतीत और धार्मिक महत्व से देश-दुनिया परिचित हो सकेगी।
Friday, April 24
Breaking News
- रायपुर : राज्यपाल डेका से फिल परमार्थ आश्रम के संस्थापक ने की भेंट
- एमपी ट्रांसको छैगांव में हुआ सीपीआर प्रशिक्षण
- जयपुर में ‘कब्जा गैंग’ का पर्दाफाश, किराए की बिल्डिंग पर कर लेते थे अवैध कब्जा
- सीता नवमी पर विवाह में देरी दूर करने के खास उपाय और पूजा विधि
- आज रात 9 बजे प्रदेशवासियों से बात करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बड़ा ऐलान होने की संभावना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- दिल्ली विधानसभा में 18 साल बाद सर्वश्रेष्ठ विधायक घोषित, अनिल गोयल बने विजेता
- झारखंड ट्रेजरी घोटाल,संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच तेज, 20 बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट
- 100 दिवसीय योग काउंटडाउन के तहत एसएसबी ने फिटनेस और स्वास्थ्य का दिया संदेश


