मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पृथ्वीराज के गाने मखमली का टीजर रिलीज कर दिया गया है। डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी फिल्म पृथ्वीराज ,पृथ्वीराज चौहान के जीवन और उनके पराक्रम पर आधारित है। अक्षय फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं मानुषी छिल्लर फिल्म में पृथ्वीराज की प्रेमिका राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभा रही हैं।फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के नए गाने ‘मखमली‘ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। गाने के टीजर में अक्षय-मानुषी की केमिस्ट्री देखने लायक है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर फिल्म का यह गाना फैंस के साथ शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “वादा, सम्मान और भक्ति। मखमली गाने के टीजर का अभी अनुभव करें और पूरा गाना केवल थिएटर में देखें। ‘पृथ्वीराज’ 3 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। अपने नजदीकी थिएटर्स में वाईआरएफ के 50 साल पूरे होने के साथ-साथ सम्राट पृथ्वीराज चौहान का भी जश्न मनाएं।” (वार्ता)
Monday, March 16
Breaking News
- 16 मार्च 2026 राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रखना होगा सतर्क
- कनैडियन कहकर उड़ाया मजाक?” देशभक्ति फिल्मों पर Akshay Kumar ने दिया करारा जवाब
- ईरान में संकट गहराया: हजारों लोग बेघर, 32 हजार लोगों ने अफगानिस्तान में ली शरण – संयुक्त राष्ट्र
- हिनौती गौधाम में मास्टर प्लान के अनुसार ही निर्माण कार्य कराये जायें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- होर्मुज में जहाज तैनाती पर ट्रंप की अपील, साउथ कोरिया ने दिया साफ जवाब
- मोहला-मानपुर में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, घेराबंदी देख जंगल में भागे नक्सली
- संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- कमजोर टैक्स सिस्टम से अटकी पाकिस्तान की राह, IMF से 1 अरब डॉलर की किस्त पर बातचीत ठप
- ग्वालियर अस्पताल में बदहाल व्यवस्था: 20 दिन से बंद लिफ्ट, मरीजों को सीढ़ियों से ले जाने की मजबूरी
- असम चुनाव से पहले बड़ा ओपिनियन पोल: भाजपा या कांग्रेस, किसे मिलेंगी कितनी सीटें?


