मुंबई (mediasaheb.com)| बॉलीवुड अदाकार और पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा सांसद सनी देओल इन दिनों देश में नहीं, बल्कि विदेश में हैं। उनके विदेश में रहने की वजह भी बेहद खास है। हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनावों के दौरान भी सन्नी नजर नहीं आए, जिसके चलते कई सवाल खड़े हो गए थे। ताजा जानकारी के मुताबिक सन्नी अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे हैं। सन्नी के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि कुछ दिन पहले शूटिंग के दौरान सनी देओल की पीठ में चोट लग गई थी। एक हफ्ते तक उनका मुंबई में इलाज चला लेकिन कुछ खास आराम ना मिलने की वजह से उन्हें इलाज के लिए अमेरिका जाना पड़ा। फिलहाल अमेरिका में उनकी चोट का इलाज चल रहा है। खराब स्वास्थ्य के चलते सन्नी देश के राष्ट्रपति चुनाव में भी हिस्सा नहीं ले सके थे। यह खबर सामने आने के बाद से उनके फैंस और उनके लोकसभा हलके के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।(हि.स.)
Friday, July 17
Breaking News
- 131 करोड़ अवैध बालू खनन मामले में ईडी की आठ ठिकानों पर छापेमारी
- कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल
- कैराना में सीएम योगी का हमला, जिन्ना उपासकों पर साधा निशाना, विकास गिनाया
- टीकमगढ़ में बनेगा सर्व सुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- लखीमपुर में मगरमच्छ ने बच्चे को खींचा, नदी से मिला सिर
- राजस्थान RGHS पर बड़ा एक्शन, 51 अस्पताल निलंबित और 3 करोड़ जुर्माना
- समस्तीपुर में सोलर क्रांति, 700 घरों से बिजली उत्पादन शुरू
- बुंदेलखंड अब बदल रहा है, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से आएगी हरियाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मैनपुरी तालाबों पर अतिक्रमण मामले में एनजीटी ने डीएम समेत सरकार को नोटिस
- स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर


