मुंबई, (mediasaheb.com)|बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म मां तुझे सलाम का सीक्वल बनाया जायेगा। सनी देओल की फिल्म गदर 2 हाल ही में प्रदर्शित हुयी है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरडुपर हिट साबित हुयी है। सनी देओल की फिल्म ‘मां तुझे सलाम’ के सीक्वल को लेकर खबर सामने आई है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म मां तुझे सलाम के सीक्वल और टाइटल का अनाउंसमेंट किया। इस पोस्टर में तिरंगा बना हुआ है और तिरंगे के रंग में ही फिल्म का टाइटल ‘मां तुझे सलाम 2’ लिखा है। ‘मां तुझे सलाम’ वर्ष 2002 में रिलीज हुई थी। मां तुझे सलाम में सनी देओल ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इस फिल्म में एक डायलॉग था, ‘दूध मांगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे। फिल्म मां तुझे सलाम के सीक्वल के पोस्टर में लिखा है, दूध मांगोगे तो खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे तो लाहौर भी छीन लेंगे। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।(वार्ता)
Wednesday, September 9
Breaking News
- पॉवर जनरेटिंग कंपनी की जल विद्युत इकाइयों ने पकड़ी रफ्तार, अगस्त में लक्ष्य से 42 मिलियन यूनिट अधिक उत्पादन
- CG के स्कूलों में ही होगी NEET-JEE की तैयारी, छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग
- दिल्ली में चलेगा बुलडोजर! CM रेखा गुप्ता का बड़ा आदेश, कई इलाकों में अवैध निर्माण पर एक्शन
- 8th Pay Commission: ₹68,000 मिनिमम सैलरी की मांग, पेंशन पर भी बड़ा अपडेट; चेन्नई से आए 7 अहम मुद्दे
- आंगनबाड़ी बहनें बच्चों के पोषण का ध्यान रख विकसित भारत की नींव रखें : बेबी रानी मौर्य
- प्रमोशन में आरक्षण पर MP हाईकोर्ट का बड़ा अंतरिम आदेश, 50% सीमा नहीं लांघने के निर्देश
- उत्तराखंड में समूह ‘ग’ भर्ती का रास्ता साफ, बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका
- साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को मंजूरी; NSTI के लिए 10 एकड़ जमीन आवंटित
- US Open से बाहर हुए लुसियानो डार्डेरी, अब गर्लफ्रेंड ब्रियाना गुआग्लियार्डो की बोल्ड तस्वीरें मचा रहीं तहलका
- कोरर नक्सली हमले में 9 साल बाद बड़ा फैसला, 25 लाख के इनामी प्रभाकर और पत्नी को 7-7 साल की सजा


