नई दिल्ली(mediasaheb.com)। हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) एलएसपी-7 तेजस ने 23 अगस्त, को गोवा के तट पर स्वदेशी बियॉन्ड विजुअल रेंज (बीवीआर) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस मिसाइल का परीक्षण लगभग 20,000 फीट की ऊंचाई पर सफलतापूर्वक किया गया। परीक्षण से संबंधित सभी उद्देश्यों को पूरा किया गया और यह एक आदर्श और सटीक लॉन्च था।
परीक्षण प्रक्षेपण की निगरानी एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए), रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के परीक्षण निदेशक और वैज्ञानिकों के साथ-साथ सेंटर फॉर मिलिट्री एयरवर्दीनेस एंड सर्टिफिकेशन (सीईएमआईएलएसी) और वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन (डीजी-एक्यूए) महानिदेशालय के अधिकारियों द्वारा की गई थी। विमान की निगरानी चेज़ तेजस ट्विन सीटर विमान से भी की गई।
अस्त्र, एक अत्याधुनिक बीवीआर हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है जो अत्यधिक कलाबाजी वाले सुपरसोनिक हवाई लक्ष्यों को भेदने और नष्ट करने में सक्षम है। इसे रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल), अनुसंधान केंद्र इमारत (आरसीआई) और अन्य प्रयोगशालाओं द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। डीआरडीओ का घरेलू तेजस लड़ाकू विमान से स्वदेशी अस्त्र बीवीआर परीक्षण ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक बड़ा कदम है।
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने तेजस-एलसीए से मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए एडीए, डीआरडीओ, सेमिलैक, डीजी-एक्यूए और उद्योग को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्षेपण से तेजस की युद्धक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और आयातित हथियारों पर निर्भरता कम होगी।
रक्षा विभाग (आरएंडडी) के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष ने भी सफल प्रक्षेपण में शामिल टीमों को बधाई दी है।
Saturday, February 21
Breaking News
- रायपुर आईजी ने ली पुलिस अधीक्षकों की बैठक, अपराध और सड़क दुर्घटनाएं रोकने के दिए सख्त निर्देश
- सीएम विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर प्रदेश के सभी मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ, पीएम मोदी ने दी बधाई
- शादी की चर्चाओं के बीच विजय–रश्मिका की उदयपुर रवाना होने की खबर, एयरपोर्ट पर दिखा खास अंदाज
- जबलपुर में सिहोरा बवाल के बाद पुलिस का एक्शन, 49 गिरफ्तार; ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर
- पंच से लेकर मुख्यमंत्री तक: 62 साल के हुए विष्णु देव साय, जानिए जशपुर के लाल की अनसुनी सफलता की कहानी
- बिहार में गर्मी की दस्तक!, एक हफ्ते में 3 डिग्री तक बढ़ा तापमान
- 35 मौतों के बाद इंदौर में मंडराया जल संकट: 60 इलाकों में नल बंद, लाखों लोग प्रभावित
- सड़क पर पड़ी इन चीज़ों को पार करना पड़ सकता है भारी, मान्यताओं में है बड़ा संकेत!
- बांग्लादेश के नए PM तारिक रहमान का बड़ा फैसला, भारत को लेकर पलट दिया यूनुस का आदेश
- बिजली दरों में वृद्धि का मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन ने विरोध, विद्युत नियामक आयोग में प्रतिवेदन


