नई दिल्ली (mediasaheb.com)| 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में फिल्म ‘पुष्पा’ के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर, और आलिया भट्ट तथा कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड के लिये चुनी गयी। 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। सुपरहिट तेलुगु फिल्म पुष्पा- द राइज के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर चुना गया है, जबकि आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सैनन को मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म चुना गया है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को अवॉर्ड्स समारोह में नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म कैटेगरी में विजेता चुना गया है।एटंरटेन करने बेस्ट पॉपुलर फिल्म के लिये RRR को चुना गया है। पल्लवी जोशी को फिल्म (द कश्मीर फाइल्स) के लिये बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस और पंकज त्रिपाठी को फिल्म (मिमी) के लिये बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर चुना गया है।निखिल महाजन को मराठी फिल्म गोदावरी के लिये बेस्ट डायरेक्टर चुना गया है। बेस्ट सिनेमामोटोग्राफी फिल्म (सरदार उधम सिंह) ,स्पेशल जूरी अवॉर्ड फिल्म (शेरशाह),बेस्ट हिंदी फिल्म ( सरदार उधम सिंह) चुनी गयी है।(वार्ता)
Friday, July 10
Breaking News
- 10 जुलाई का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और लव लाइफ का हाल
- खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश
- मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
- अमृत सरोवर निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर, 19989 सरोवरों का किया गया निर्माण और पुनरुद्धार
- पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल
- पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- वीरांगना रानी अवंती बाई ने देश की रक्षा व आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर किया: सीएम योगी
- बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप
- निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश


