मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग में मेकअप पर वर्कशाप
रायपुर (mediasaheb.com)| मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा मेकअप पर कौशल विकास कार्यशाला के माध्यम से विश्व फैशन सप्ताह मनाया गया। इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सौंदर्य के क्षेत्र में कैरियर निर्माण की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही मेकअप के गुर सिखाए गये।
मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती परविंदर कौर ने बताया कि इम्पैक्ट सेंटर में आयोजित इस कार्यशाला की मुख्य अतिथि मीनाक्षी सेलून और अकादमी की निदेशक प्रसिद्ध सौंदर्य विशेषज्ञ श्रीमती मीनाक्षी टुटेजा थीं। उन्होंने सौंदर्य प्रसाधन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने और इसे एक व्यवसाय के दृष्टिकोण से देखने पर गंभीरता से विचार करने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को परफेक्ट कंटूरिंग और हाइलाइटिंग, आई मेकअप और हेयर से संबंधित बारीकियों से भी अवगत कराया। विद्यार्थियों को त्वचा के प्रकारों का विश्लेषण करने, त्वचा के अनुसार मेकअप करने, ब्लश, आईलाइनर, बेसिक और विंग्ड, लिपस्टिक लगाने की तकनीकी भी सिखाई गई। यह कार्यशाला सभी स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी। कार्यशाला के दौरान श्रीमती टुटेजा ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब भी दिया।
इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. (डॉ.) केपी यादव, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, उपकुलपति डॉ. दीपिका ढांड, कुलसिचव श्री गोकुलानंद पांडा, सीईओ श्रीमती प्रियंका पगारिया, मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग के सभी प्राध्यापकगण एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। कार्यशाला के समापन अवसर पर कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Thursday, August 20
Breaking News
- राजस्थान निकाय चुनाव: 309 शहरों में साख की जंग, जानिए BJP और कांग्रेस के लिए क्यों अहम है मुकाबला
- यूपी-जापानः दीर्घकालिक विकास की विश्वसनीय साझेदारी
- CG में ‘भीम का मैंगो आइस कैंडी’ पर प्रतिबंध, बिक्री और भंडारण पर रोक
- पाकिस्तान की हरकत का दिल्ली से जवाब, हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा ढांचा हटाने पहुंचा बुलडोजर
- यूपी में छात्र प्रदर्शनों पर CM योगी सख्त, लापरवाही पर अफसरों की तय होगी जवाबदेही; निगरानी के लिए नोडल अधिकारी तैनात
- मध्यप्रदेश में जीसीसी और स्पेसटेक इकोसिस्टम को मिलेगा विस्तार
- पाकिस्तानी बल्लेबाज के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 43 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा; ओली रॉबिन्सन ने ढहाई टीम की पारी
- जिद करके मांगा बोल्ड रोल, बिना झिझक दिए इंटीमेट सीन; एक्ट्रेस बोलीं- परिवार को लगा धक्का
- भिलाई की शिवमहापुराण कथा ने बनाया इतिहास, ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज
- CG में 56 नए सिविल जजों को मिली पहली पोस्टिंग, 15 अधिकारियों का भी ट्रांसफर


