मुंबई (mediasaheb.com)| अमेरिका में ऋण सीमा सौदे की उम्मीद में वैश्विक बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर आईटी, टेक, यूटिलिटीज, ऑटो और बैंकिंग समेत 11 समूहों में हुई लिवाली की बदौलत शेयर बाजार आज लगातार पिछले तीन दिन की गिरावट से उबरकर तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयराें वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 297.94 अंक की छलांग लगाकर 61729.68 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 73.45 अंक की तेजी लेकर 18203.40 अंक पर पहुंच गया। वहीं, इस दौरान बीएसई का मिडकैप भी 0.01 प्रतिशत फिसलकर 26,152.27 अंक और स्मॉलकैप 0.16 प्रतिशत गिरकर 29,748.14 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3595 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1818 में बिकवाली जबकि 1629 में लिवाली हुई वहीं 148 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 30 कंपनियां तेजी जबकि शेष 20 गिरावट पर रही। बीएसई के 11 समूह तेजी पर रहे। इस दौरान आईटी 1.40, टेक कमोडिटीज 0.31, सीडी 0.22, एफएमसीजी 0.06, वित्तीय सेवाएं 0.25, यूटिलिटीज 0.52, ऑटो, बैंकिंग 0.56, पावर 0.27, रियल्टी 0.79 और टेक समूह के शेयरों में 1.24 प्रतिशत की बढ़त रही।
वैश्विक स्तर पर अधिकांश बाजार तेजी पर रहे। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.44, जर्मनी का डैक्स 0.62, जापान का निक्केई 0.77 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.89 प्रतिशत की बढ़त पर रहा। वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग 1.40 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.42 प्रतिशत लुढ़क गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 125 अंक की तेजी लेकर 61,556.25 अंक पर खुला लेकिन भारी बिकवाली के दबाव में दोपहर से पहले 61,251.70 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। इसके बाद हुई लिवाली की बदौलत यह कारोबार के अंतिम चरण में 61,784.61 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 61,431.74 अंक के मुकाबले 0.48 प्रतिशत चढ़कर 61,729.68 अंक पर रहा।
इसी तरह निफ्टी 56 अंक की बढ़त लेकर 18,186.15 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 18,060.40 अंक के निचले जबकि 18,218.10 अंक के उच्चतम स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले सत्र के 18,129.95 अंक की तुलना में 0.41 प्रतिशत उछलकर 18,203.40 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली प्रमुख कंपनियों में टाटा मोटर्स 3.22, टेक महिंद्रा 2.30, इंफोसिस 1.84, एचसीएल टेक 1.31, एक्सिस बैंक 1.08, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.04, आईसीआईसीआई बैंक 0.90, विप्रो 0.88, भारती एयरटेल 0.71, टीसीएस 0.68, मारुति 0.65, रिलायंस 0.37, एसबीआई 0.16, एचडीएफसी बैंक 0.12, एलटी 0.08 और आईटीसी 0.06 प्रतिशत शामिल रही। वहीं, एनटीपीसी 1.06, एशियन पेंट 0.77, टाइटन 0.66, पावरग्रिड 0.64, टाटा स्टील 0.52, सन फार्मा 0.36, एचडीएफसी 0.13 और बजाज फाइनेंस ने 0.04 प्रतिशत का नुकसान उठाया।(वार्ता)
Thursday, April 23
Breaking News
- यूपीएसआईएफएस: क्वांटम कम्प्यूटिंग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला
- पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी- 4 मई को बंगाल में लहराएगा भगवा, शुरू होगी टीएमसी के गुंडों की उल्टी गिनती
- दिल्ली में लागू हुआ NO PUC, NO Fuel रूल! पेट्रोल, डीजल, CNG नहीं मिलेगा
- स्कूल से यूपीएससी तक नई उड़ान, योगी सरकार में ‘टैलेंट हब’ बना उत्तर प्रदेश
- राजधानी में 24 से 26 अप्रैल तक राष्ट्र कवि दिनकर की कालजयी रचना रश्मिरथी पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे
- आरटीई: शत-प्रतिशत नामांकन को लेकर योगी सरकार सख्त, 25 अप्रैल तक हर हाल में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
- विश्व पृथ्वी दिवस पर INTACH की राष्ट्रीय पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
- डिजिटल ट्रैकिंग से बदली परिषदीय शिक्षा की तस्वीर, स्टूडेंट रिपोर्ट कार्ड सिस्टम से जुड़े 67 हजार स्कूल
- इनर व्हील क्लब ऑफ भोपाल हिल्स में हुआ डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन (डीसी) का विजिट और फेलोशिप मीटिंग
- विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कौशल, उद्यमिता और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास जरूरी : राज्यपाल मंगु भाई पटेल


