मुंबई (mediasaheb.com) अमेरिका में ऋण सीमा वार्ता से पहले वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर आईटी, कमोडिटीज, हेल्थकेयर, यूटिलिटीज और टेक समेत 16 समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन चढ़ता हुआ तेजी पर रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 234 अंक की उड़ान भरकर 61963.68 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 110 अंक उछलकर 18314.40 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.73 प्रतिशत की तेजी लेकर 26,342.32 अंक पर स्मॉलकैप 0.41 प्रतिशत चढ़कर 29,868.97 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3788 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1770 में तेजी जबकि 1847 में गिरावट रही वहीं 171 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी में 34 कंपनियां हरे जबकि 15 लाल निशान पर रही वहीं एक स्थिर रहा।
बीएसई में वित्तीय सेवाएं, बैंकिंग और दूरसंचार समूह की 0.36 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर शेष 16 में लिवाली हुई। इस दौरान आईटी 2.15, कमोडिटीज 1.47, सीडी 0.29, ऊर्जा 0.58, एफएमसीजी 0.39, हेल्थकेयर 1.20, इंडस्ट्रियल्स 0.65, यूटिलिटीज 1.27, ऑटो 0.32, कैपिटल गुड्स 0.93, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.77, धातु 0.56, तेल एवं गैस 0.97, पावर 0.58, रियल्टी 0.71 और टेक समूह के शेयर 1.69 प्रतिशत मजबूत रहे।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रिपब्लिकन हाउस के अध्यक्ष केविन मैकार्थी ऋण सीमा पर बातचीत के लिए अंतिम समयसीमा से करीब दो सप्ताह पूर्व सोमवार को मुलाकात करेंगे। इसको लेकर अंतर्राष्ट्रीय शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.22, जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंगसेंग 1.17, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.76 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.39 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.17 प्रतिशत फिसल गया।(वार्ता)
Thursday, March 12
Breaking News
- नोएडा की फैक्ट्री में भीषण आग, 30 लोग झुलसे, 250 को लपटों के बीच से किया रेस्क्यू
- 10,000 चूजों वाला एसी मुर्गी फार्म बना मिसाल, मां लक्ष्मी महिला समूह कमा रहा हर माह ₹80 हजार
- LPG संकट पर राहुल गांधी का तंज: ‘संसद से नरेंद्र गायब, देश से सिलेंडर गायब’
- मैच फिक्सिंग के आरोप में पूर्व IPL क्रिकेटर जेवोन सर्ल्स सस्पेंड, ICC का बड़ा कदम
- एमपी में केवल 15% LPG उपलब्ध, इमरजेंसी के लिए ही, मेट्रो और घरेलू सिलेंडर के लिए 5-7 दिन की वेटिंग
- छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई, एक करोड़ तक का जुर्माना, नकल पर 5 साल जेल
- प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- बिलासपुर में दबंगई: पार्किंग विवाद में DG पवन देव के बेटे को मारा तमाचा, आरोपी गिरफ्तार
- सोने-चांदी के भाव में गिरावट का सिलसिला जारी, महंगाई और युद्ध के बावजूद क्यों घट रहे दाम?
- सीजन में पहली बार 40 डिग्री तक पहुंचा पारा, कई शहरों में सामान्य से 5-7 डिग्री ज्यादा तापमान


