मुंबई (Mediasaheb.com)| अमेरिकी फेड रिजर्व की अगली बैठक में ब्याज दर में वृद्धि नहीं करने और ऋण सीमा कानून की मंजूरी मिलने के संकेत से वैश्विक बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर दूरसंचार, कैपिटल गुड्स, धातु और रियल्टी समेत तेरह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार पिछले लगातार दो दिन की गिरावट से उबरकर बढ़त पर रहा।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 118.57 अंक की तेजी लेकर 62547.11 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 46.35 अंक मजबूत होकर 18534.10 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप भी 0.60 प्रतिशत की छलांग लगाकर 27,294.10 अंक और स्मॉलकैप 0.57 प्रतिशत चढ़कर 30,885.70 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3675 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2181 में लिवाली जबकि 1364 में बिकवाली हुई वहीं 130 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी में 32 कंपनियां हरे जबकि शेष 18 लाल निशान पर रही।बीएसई के तेरह समूहों में तेजी रही। इस दौरान कमोडिटीज 0.73, सीडी 0.83, एफएमसीजी 0.58, वित्तीय सेवाएं 0.25, हेल्थकेयर 0.72, इंडस्ट्रियल्स 0.85, दूरसंचार 1.06, ऑटो 0.98, बैंकिंग 0.37, कैपिटल गुड्स 0.83, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.67, धातु 1.71 और रियल्टी समूह के शेयर 1.33 प्रतिशत चढ़ गए। विश्व बाजार में तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.95, जर्मनी का डैक्स 1.14, जापान का निक्केई 1.21, हांगकांग का हैंगसेंग 4.02, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.25 और चीन के शंघाई कंपोजिट ने 0.79 प्रतिशत की छलांग लगाई।(वार्ता)
Saturday, June 20
Breaking News
- ट्रंप का ईरान समझौते पर पलटवार, बोले “हम झुके नहीं, ईरान खत्म हो चुका है”
- मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल: तुएगोंदी के आदिवासी समाज की माँग हुई पूर्ण, उल्लास के साथ हुआ पारंपरिक अनुष्ठान
- उप मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन पटेल को मिली स्कूटी, एक दिन में पूरी हुई मांग
- दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, विंटर एयर क्वालिटी फ्रेमवर्क लागू
- 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
- रांची एयरपोर्ट से चार उड़ानें होंगी बंद, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
- एलन मस्क की संपत्ति में गिरावट, फिर भी ट्रिलियन क्लब में बरकरार
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कपिला गौशाला पहुंचकर किया गौ पूजन
- UPSC परीक्षा से टकराव के बाद MPPSC ने बदला मेन्स परीक्षा का शेड्यूल


