छत्रपति संभाजीनगर, (mediasaheb.com)| महाराष्ट्र सरकार 15 से 17 सितंबर के बीच मराठवाड़ा मुक्ति दिवस के तीन दिवसीय उत्सव और अमृत महोत्सव के समापन समारोह की पूर्व संध्या पर 16 सितंबर को विशेष कैबिनेट बैठक आयोजित करेगी। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। सरकार ने प्रत्येक जिले को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मेजबानी करने का निर्देश दिया है, जिसमें स्कूली छात्रों द्वारा सुबह जुलूस और 17 सितंबर को झंडा फहराने का समारोह भी शामिल है।
दोपहर के समय इनडोर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। केंद्रीय मंत्री 16 सितंबर की शाम छत्रपति संभाजीनगर में मुख्य समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले सुबह कैबिनेट की बैठक होगी। उम्मीद है कि राज्य मंत्रिमंडल वर्तमान में सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे मराठवाड़ा क्षेत्र के लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा करेगा। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शहर भर में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और उद्घाटन में शामिल होंगे।(वार्ता)
Saturday, July 4
Breaking News
- कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मध्य प्रदेश के शरबती गेहूं ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, ₹6,500 प्रति क्विंटल पार; आटा हो सकता है महंगा
- मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई
- ‘भारतीय डिप्लोमेसी का दिखा दम’… PM मोदी बोले- जंग के बीच 40 देशों से आया तेल, टला बड़ा संकट
- फीफा वर्ल्ड कप 2026: केप वर्डे को हराकर अर्जेंटीना ने राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह
- मथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा, ऐप के जरिए युवकों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार
- वर्ल्ड कप के बीच बड़ा खुलासा! अंग्रेज खिलाड़ियों को वियाग्रा दिए जाने की तैयारी, सामने आई चौंकाने वाली वजह
- रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या
- ममता बनर्जी को बड़ा झटका! चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
- आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन


