रायपुर, (mediasaheb.com)| राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 654.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 18 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1107.0 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 310.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 599.3 मिमी, बलरामपुर में 614.7 मिमी, जशपुर में 521.5 मिमी, कोरिया में 631.6 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 644.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 775.3 मिमी, बलौदाबाजार में 661.6 मिमी, गरियाबंद में 623.0 मिमी, महासमुंद में 724.6 मिमी, धमतरी में 652.9 मिमी, बिलासपुर में 645.7 मिमी, मुंगेली में 835.4 मिमी, रायगढ़ में 715.8 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 559.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 528.2 मिमी, सक्ती में 532.5 मिमी, कोरबा में 639.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 608.5 मिमी, दुर्ग में 540.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 508.0 मिमी, राजनांदगांव में 720.0 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 828.9 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 688.1 मिमी, बालोद में 716.1 मिमी, बेमेतरा में 516.4 मिमी, बस्तर में 699.2 मिमी, कोण्डागांव में 502.1 मिमी, कांकेर में 594.2 मिमी, नारायणपुर में 589.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 789.7 मिमी और सुकमा में 789.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Thursday, June 25
Breaking News
- 25 जून गुरुवार का राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- गूगल के साथ सीएम योगी का ग्रोथ डायलॉग: एआई, निवेश और नवाचार के सहारे विकसित उत्तर प्रदेश का रोडमैप
- भोपाल में कुकर्म का विरोध करने पर गार्ड की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- खंडवा के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 80 वर्षीय बुजुर्ग को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- भारत में सेफ्टी, स्टेबिलिटी व स्पीड का थ्री-एस मॉडल बना यूपी: सीएम योगी
- एमपी ट्रांसको के एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज सबस्टेशनों की सुरक्षा के लिए हाई-परफॉर्मेंस एचडी सीसीटीवी कैमरे लगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
- मध्यप्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का भव्य समापन: 25 से 30 जून तक
- भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे
- अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में आधुनिक पीवीसी बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच


