रायपुर (mediasaheb.com)| राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 602.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 04 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1049.0 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 282.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 545.3 मिमी, बलरामपुर में 483.0 मिमी, जशपुर में 476.7 मिमी, कोरिया में 590.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 600.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 711.8 मिमी, बलौदाबाजार में 599.2 मिमी, गरियाबंद में 852.6 मिमी, महासमुंद में 652.4 मिमी, धमतरी में 620.3 मिमी, बिलासपुर में 620.2 मिमी, मुंगेली में 781.9 मिमी, रायगढ़ में 665.3 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 525.7 मिमी, जांजगीर-चांपा में 487.3 मिमी, सक्ती में 488.6 मिमी, कोरबा में 600.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 561.2 मिमी, दुर्ग में 486.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 481.0 मिमी, राजनांदगांव में 677.7 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 775.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 624.8 मिमी, बालोद में 671.3 मिमी, बेमेतरा में 467.1 मिमी, बस्तर में 630.1 मिमी, कोण्डागांव में 463.7 मिमी, कांकेर में 551.6 मिमी, नारायणपुर में 542.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 725.3 मिमी और सुकमा में 863.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Monday, June 29
Breaking News
- बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी
- तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज
- इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया
- पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना
- झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प
- ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी
- छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा
- यूपी के स्कूलों में बढ़ेगी अग्निसुरक्षा, हर जिले में बनेगी 10 सदस्यीय निगरानी समिति
- जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य


