मंडी,(mediasaheb.com) | स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी नई सब 4 मीटर एसयूवी काइलैक को लॉन्च कर इस सेगमेंट में पहली बार कदम रखा है। काइलैक चार वेरिएंट में उपलब्ध होगी क्लासिक,सिग्नेचर, सिग्नेचऱ प्लस और प्रेस्टीज। इसकी शुरुआती कीमत 7.89 लाख रुपये है जो काइलैक क्लासिक ट्रिम के लिए है जबकि टॉप मॉडल काइलैक प्रेस्टीज एटी की कीमत 14.40 लाख रुपये होगी। ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर में पहले 33333 ग्राहकों को 3 साल का स्टैंडर्ड मेंटेनेंस पैकेज मुफ्त मिलेगा।काइलैक के लिए बुकिंग मंगलवार शाम 4 बजे से शुरू हो रही है और डिलीवरी 27 जनवरी 2025 से शुरू होगी।काइलैक को लॉन्च से पहले ही जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। काइलैक हैंड रेज़र,काइलैक क्लब के सदस्य और डीलर पूछताछ के माध्यम से 1.6 लाख से अधिक लोगों ने अपनी रुचि दिखाई है।(वार्ता)
Tuesday, July 28
Breaking News
- आज का राशिफल 28 जुलाई 2026: इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
- योगी सरकार में जल संरक्षण बना जन आंदोलन, यूपी ने हासिल किया संयुक्त राष्ट्र का छठवां सतत विकास लक्ष्य
- प्रदेश की मंडियों में लगेंगी ग्रेडिंग सोर्सिंग यूनिट ई मंडी योजना प्रभावी बनाने के निर्देश
- ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही, योगी सरकार ने तय की सख्त जवाबदेही
- सुषेण योजना का विस्तार सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- ब्रिक्स देशों का संस्कृति सम्मेलन 5 से 8 अगस्त तक भोपाल में होगा
- जल जीवन मिशन 2.0 पर छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ मंथन
- गुरु पूर्णिमा पर शिष्य और गुरु, दोनों भूमिका में दिखेंगे सीएम योगी
- एग्री-हॉर्टिकल्चर सेक्टर में म.प्र. को मिला प्रथम पुरस्कार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई
- जेई-एईएस को लेकर अलर्ट हुई योगी सरकार, प्रभावित हर गांव तक पहुंचेगा स्वच्छ पेयजल


