मुंबई (mediasaheb.com) | कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने 21 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत लिया है। सिनी ने 31 कंटेस्टेंट को मात देकर ये खिताब अपने नाम किया है। वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान सेकेंड रनर-अप रहीं। यह इवेंट रविवार देर रात मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। सिनी शेट्टी चार्टेड फाइनेंस एनालिस्ट कोर्स कर रही हैं। उन्हें डांस बेहद पसंद है। वह 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना स्टार्ट कर दिया था। मिस इंडिया के जज पैनल में इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, डिजाइनर्स राहुल खन्ना, रोहित गांधी, कोरियोग्राफर श्यामक डावर और क्रिकेटर मिताली राज शामिल हुए। इनके अलावा कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स भी इवेंट में नजर आए।(हि.स.)
Wednesday, September 30
Breaking News
- धमतरी के प्रभु लाल ने आजीविका डबरी से गढ़ी सफलता की नई इबारत
- हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से राहत नहीं, जमीन फर्जीवाड़ा मामले में सुनवाई 30 सितंबर तक टली
- सेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े
- योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत
- लखपति दीदी डोंगरगढ़ की दिनेश्वरी सोरी ने ‘बिहान’ योजना से बदली तकदीर
- फिर बढ़ेगी दिव्यांगजन की पेंशन धनराशि: सीएम योगी
- वाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राहुल गांधी की लीडरशिप पर शिवराज का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन नहीं मानता नेता
- मोदी सरकार के 3 बड़े फैसले, MSP बढ़ा; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज को मंजूरी
- मंत्री सिलावट ने की जलाशयों में जलभराव स्थिति की समीक्षा


