मुंबई (mediasaheb.com)| बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक रोहित शेट्टी का कहना है कि इस साल के अंत तक सिंघम 3 की शूटिंग शुरू होगी। अजय देवगन और निर्देशक रोहित सुपरहिट फ्रेंचाइजी सिंघम का तीसरा पार्ट यानी ‘सिंघम 3’लेकर आ रहे हैं।इससे पहले वर्ष 2011 में प्रदर्शित ‘सिंघम’ और 2014 में प्रदर्शित ‘सिंघम रिटर्न्स’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। रोहित ने बताया, फिलहाल मैं खतरों के खिलाडी को लेकर व्यस्त हूं। अभी कुछ हफ्ते इसी में बिजी रहने वाला हूं। उसके बाद मुझे अमेज़ॉन प्राइम वीडियो वाली वेब सीरीज पुलिस फोर्स पर काम करना है। उसका कुछ भाग शूट करना बाकी रह गया है। वह ख़त्म करने के बाद ही मैं सिंघम 3 से जुडूंगा। सिंघम 3 इस साल के अंत तक शूटिंग फ्लोर पर चली जाएगी।इस बार इस फिल्म का कैनवास बहुत बड़ा होने वाला है। ‘सिंघम रिटर्न्स’ 2014 में आयी थी, तब से अब तक के वक़्त में काफी फर्क आ गया है, इसलिए इस बार की सिंघम 3 का कैनवास बहुत बड़ा होने वाला है। हमारी पूरी टीम इसपर काम कर इसे बड़ा बनाने की कोशिश कर रही है। हम दर्शकों को सिंघम 3 के जरिये एक यादगार सिनेमाई अनुभव देने की कोशिश रहेगी।(वार्ता)
Thursday, October 22
Breaking News
- 22 अक्टूबर राशिफल: गुरुवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में मिल सकती है तरक्की
- राष्ट्रीय एकता दिवस के लिए मध्यप्रदेश से निकलेगी मोटरसाइकिल रैली
- ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0 के तहत नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- प्रदेश में बनाए जाएंगे सांदीपनि स्कूलों के 400 नए भवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में होंगे शामिल
- भोपाल पहुंचा MP सरकार का नया बॉम्बार्डियर जेट, CM मोहन यादव भरेंगे उड़ान
- विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री साय
- कार्बाइड गन और कार्बाइड लैम्प के उपयोग पर लगायें सख्ती से अंकुश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- ग्वालियर में खुलेंगे 10 निर्भया कैफे, स्मार्ट सिटी के दो बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को पदक जीतने के लिए दी बधाई


