बिलासपुर(mediasaheb.com) |सुश्री शुभी शर्मा ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान लाया है। वे एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी.पी. शर्मा एवं श्रीमती संगीता शर्मा की पुत्री हैं। सुश्री शुभी शर्मा ने इंग्लिश कोर में 98 अंक, हिस्ट्री में 100 अंक, पोलिटिकल साईंस में 100 अंक, इकॉनॉमिक्स में 99 अंक एवं फिजिकल एजुकेशन में 100 अंक हासिल किया है। प्रारंभ से ही मेघावी सुश्री शुभी शर्मा ने कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड में 98 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया था। सुश्री शुभी शर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं मित्रों को दिया है। सुश्री शुभी शर्मा की इस उल्लेखनीय सफलता पर एसईसीएल परिवार की ओर से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ।
Friday, May 15
Breaking News
- प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने एनएचएम एवं भार्गवी हेल्थ केयर के मध्य एमओयू
- 15 मई 2026 राशिफल: करियर, प्रेम और पैसों में किस राशि की चमकेगी किस्मत?
- परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की अनूठी पहल
- केंद्रीय सचिव ने परखी धरातल की हकीकत; सर्वे टीमें बढ़ाने के निर्देश
- निकायों में सुशासन, जवाबदेही और जन सेवा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से ली सभी 194 निकायों की बैठक
- राज्यमंत्रीगौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
- प्रतीक यादव मौत मामले में मानवाधिकार आयोग की एंट्री, शरीर पर चोट के निशानों ने बढ़ाया संदेह
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, कई एडीएम सहित 84 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
- सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया “संपर्क अभियान 2026” का शुभारंभ


